{"_id":"5b71282742c792566244d48a","slug":"sara-ali-khan-attend-birthday-party-with-ibrahim-and-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाने की शूटिंग खत्म कर देर रात बर्थडे पार्टी में पहुंचीं सारा, साथ में नजर आए अमृता और इब्राहिम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गाने की शूटिंग खत्म कर देर रात बर्थडे पार्टी में पहुंचीं सारा, साथ में नजर आए अमृता और इब्राहिम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। सारा अली खान ने 12 अगस्त को 25वां जन्मदिन मनाया। सारा के जन्मदिन पर फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सारा अपने भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ नजर आईं।
sara ali khan
सारा के जन्मदिन की पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पुहंचे जिसमें भूमि पेडनेकर के अलावा सोनाली केबल नजर आईं। पार्टी में जाते वक्त की सारा अली खान और इब्राहिम की कई तस्वीर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस खास मौके पर सारा सफेद रंग की ड्रेस पहने हुई थी। बड़े बड़े इयररिंग और खुले बाल उन पर बेहद जंच रहे थे।
sara ali khan
सारा के साथ कार में उनके छोटे भाई इब्राहिम आगे की ओर बैठे हुए थे। कार में इब्राहिम किसी से फोन पर बात करते नजर आए तो वहीं सारा कार में मौजूद अपने दोस्तों से बात करते हुए दिखीं। इब्राहिम सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे और लुक में बिल्कुल अपने पापा सैफ अली खान की तरह लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan
इस पार्टी में अमृता सिंह भी नजर आईं। अमृता इस पार्टी में सारा और इब्राहिम के साथ नहीं अलग से पहुंची थीं। अमृता ने सिलेटी रंग की शर्ट के साथ बीट्स वाली माला पहने हुए थीं। सारा का केक काटते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि जन्मदिन के दिन सारा ने अपनी अगली फिल्म 'सिम्बा' के गाने की शूटिंग की जिसके बाद वह देर रात पार्टी में पहुंचीं।
A post shared by Sara Ali Khan🌀 (@saraalikhan_1) on
विज्ञापन
sara ali khan
आपको बता दें, सारा अली खान के पास 'केदारनाथ' की रिलीज से पहले ही दूसरी फिल्म मिल गई थी इस फिल्म में सारा के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का नाम 'सिम्बा' है जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। 'केदारनाथ' फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है।