{"_id":"5dba06a08ebc3e93cb767105","slug":"sara-ali-khan-celebrate-diwali-with-ex-boyfriend-veer-pahariya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड वीर के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, पार्टी में किया जमकर डांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड वीर के साथ सेलिब्रेट की दिवाली, पार्टी में किया जमकर डांस
सारा अली खान ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली। फिल्मों के अलावा सारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों सारा दिवाली के मौके पर नजर आई थीं। उन्होंने फैमिली के साथ त्यौहार सेलिब्रेट किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस मौके पर सारा अपने एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के साथ थीं।
2 of 5
sara ali khan, veer pahariya
- फोटो : social media
न्यूज 24 के मुताबिक आमिताभ बच्चन और अनिल कपूर की पार्टी में सारा अली खान अपने एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया के साथ नजर आई थीं। पार्टी में दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। इस दौरान दोनों काफी कंफर्टेबल दिखे। यहां सारा ने वीर के साथ डांस भी किया।
3 of 5
Sara Ali Khan and Veer Pahariya
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, सारा अली खान ने बताया था कि उन्होंने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के अलावा आज तक किसी को भी डेट नहीं किया है। गौरतलब है कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने कहा था, 'वीर पहाड़िया ही इकलौते शख्स हैं, जिसे मैंने डेट किया है, उनके अलावा मैंने आज तक किसी को भी डेट नहीं किया।' वीर पहाड़िया के बारे में और भी खुलासे करते हुए कहा था- हमारे रिश्ते के बीच किसी तरह की परेशानी भी नहीं आई थी और ना ही वीर ने मेरा दिल तोड़ा था, एक अच्छे मोड़ पर सब कुछ हमने अपनी मर्जी से ही खत्म कर दिया था।'
विज्ञापन
5 of 5
SARA ALI KHAN
- फोटो : SARA ALI KHAN
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा अली खान साल 2016 में वीर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थीं, और एक साल बाद रिश्ता टूट गया था। वीर ने रिलेशनशिप के दौरान सारा अली खान को रिंग तक दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।