सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाडली जान्हवी कपूर चर्चित स्टारकिड्स में शामिल हैं। दोनों ने अपनी एक्टिंग और स्टाइल के बूते इंडस्ट्री में अलग जगह बनाई है। इनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक बार फिर वे इन दोनों को साथ देख सकेंगे। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात के संकेत दिए हैं।
Sara Ali Khan Janhvi Kapoor: सारा-जान्हवी के फैंस के लिए खुशखबरी, पर्दे पर साथ आने की हो रही तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपनी और सारा अली खान की एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं, तो सारा अली खान थोड़ी हैरान सी नजर आ रही हैं। सारा के फेस एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे उन्हें कोई सरप्राइज मिला है। तस्वीर में दोनों साथ बैठी नजर आ रही हैं।
बता दें कि जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर साझा की है। इसमें जान्हवी स्काईब्लू कलर के टॉप में नजर आ रही हैं, वहीं सारा अली खान ने व्हाइट टॉप पहना हुआ है। दोनों का लुक जबरदस्त लग रहा है। इसके जान्हवी ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'ट्रेवल एडवेंचर, कॉफी डेट्स और अब को-स्टार्स!' जान्हवी के कैप्शन से साफ है कि दोनों जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि, वह किसी प्रोजेक्ट की बात कर रही हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जान्हवी कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। इस पर सारा अली खान ने लिखा है, 'यह शानदार होने वाला है।' इस पर जोया अख्तर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इम्प्रेसिव।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम आप दोनों को साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' बता दें कि हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में भी सारा और जान्हवी साथ शिरकत करने पहुंची थीं। यहां दोनों ने कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। शो के दौरान दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आई। ऐसे में फैंस दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। बता दें कि जान्हवी के अलावा सारा ने भी एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कॉफी बनाने से लेकर अब फाइनली को-एक्टर्स के रूप में। इंतजार करें और हमें देखें। अपने विचार भी हमें बताइए।'