{"_id":"5c172ca8bdec22572536295e","slug":"sara-ali-khan-kedarnath-day-10-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान ने जाह्नवी कपूर को दे दी मात, 10वें दिन तक 'केदारनाथ' ने कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान ने जाह्नवी कपूर को दे दी मात, 10वें दिन तक 'केदारनाथ' ने कमाए इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 के बीच सारा अली खान की डेब्यू केदारनाथ ने अच्छी पकड़ बनाए हुए है। फिल्म दूसरे हफ्ते में चल रही है और टिकट खिड़की पर अभी भी रफ्तार थमी नहीं है। उत्तराखंड में फिल्म बैन होने के बावजूद इसकी कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
2 of 5
kedarnath
- फोटो : file photo
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ना केवल बैन का सामना करना पड़ा बल्कि रिलीज से पहले भी कई दिक्कतें हुईं। फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच अनबन की भी खबरें थीं जिस वजह से काफी समय तक इसकी रिलीज डेट तय नहीं हो पा रही थी। बहरहाल जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों का इसे प्यार मिलता दिखाई दिया।
3 of 5
kedarnath
सारा अली खान की केदारनाथ की तुलना जाह्नवी कपूर के धड़क से की जा रही थी। अभी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो सारा ने जाह्नवी को पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक 'केदारनाथ ने पहले हफ्ते में 42 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ और शनिवार को 3.75 करोड़ रुपये जुटा लिए। फिल्म का कुल बिजनेस 9 दिन में 48.25 करोड़ रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kedarnath
माना जा रहा है वीकेंड का फिल्म को फायदा मिलेगा और रविवार को इसकी कमाई 4 करोड़ तक रह सकती है। इस तरह 10 दिन में फिल्म ने 52.25 करोड़ की कमाई की। वहीं जाह्नवी की फिल्म धड़क का टोटल कलेक्शन 51.56 करोड़ ही रहा। ऐसे में जाहिर है केदारनाथ, धड़क से काफी आगे निकल गई है। वहीं 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर जीरो रिलीज हो जाएगी। इसके बाद केदारनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jhanvi kapoor, sara ali khan
- फोटो : file photo
केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।