सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन मीडिया की सुर्खियों में छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सारा अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। सारा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में लाल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनके इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी हैं,जो उनका यह बोल्ड अंदाज देखकर उन्हे तरह- तरह के सलाह दे रहे हैं।
Sara Ali Khan: लाल ड्रेस में तीखी मिर्ची लगीं सारा, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, एक ने दे दी नमाज पढ़ने की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर नेटिजन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इन तस्वीरों में सारा लाल मिर्ची जैसी तीखी लग रही हैं। उनके इस पोस्ट एक यूजर ने लिखा कि कभी नमाज भी पढ़ लिया करो। तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि एक दिन सूट दूसरे दिन बिकिनी ये क्या है?
एक्ट्रेस का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं इससे पहले भी वह बिकिनी लुक को लेकर काफी ट्रोल हुईं थीं।
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में सारा ने कहा था कि वह वेस्टर्न और इंडियन दोनों लुक कैरी करना पसंद करती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह पूजा भी करती हैं और नमाज भी पढ़ती हैं।
वहीं, सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आई थीं, उनकी इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।वहीं, जल्द ही बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। 'गैसलाइट', 'ए वतन मेरे वतन' और 'मेट्रो जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर सारा काम कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bill Gates-Smriti Irani: बिल गेट्स ने खिचड़ी में लगाया तड़का, स्मृति ईरानी ने वीडियो साझा कर कही यह बात