फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'केदारनाथ' के बाद सारा अली खान को इस बड़े डायरेक्टर ने ऑफर की फिल्म

Wed, 24 Jan 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan may seen in Ashutosh Gowarikers next film
पापा सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' भले ही सिनेमाघरों में धमाल ना मचा पाई हो, मगर उनकी बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही कई फिल्म निर्देशकों की पसंद बनती जा रही  हैं। फिल्म 'केदारनाथ' के बाद एक ओर निर्देशक ने सारा को अपनी फिल्म में लेने के मन बनाया है।

 
Sara Ali Khan may seen in Ashutosh Gowarikers next film
बताया जा रहा है कि हाल ही में सारा फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर के ऑफिस से निकलती हुई दिखीं थीं। जिसके बाद से मीडिया में यह खबर चल रही है कि आशतोष सारा को अपनी अपकमिंग ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। आशतोष ने 'लगान', 'जोधा अकबर' और 'मोहन जोदाड़ो' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।
 
Sara Ali Khan may seen in Ashutosh Gowarikers next film
खबरों के अनुसार सारा आशतोष की इस ऐतिहासिक फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म 16वीं और 18वीं शताब्दी के इतिहास पर आधारित होगी। आशुतोष सारा को अपनी फिल्म में लेने के लिए फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर से भी संपर्क कर रहे हैं। गौरतबल है कि बीते दिनों अनुष्का शर्मा भी सारा अली खान को अपनी एक फिल्म में लेने का विचार बना रही थीं। मगर बात नहीं बन सकी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan may seen in Ashutosh Gowarikers next film
आपको बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड में अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के 'धोनी' यानी सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। यह एक लव स्टोरी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed