{"_id":"5d3bf5f68ebc3e6cdf2c91f0","slug":"sara-ali-khan-ramp-walk-during-a-fashion-show-kartik-and-ibrahim-clapping-for-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैंप पर पहली बार उतरीं सैफ की बेटी सारा, कार्तिक और इब्राहिम ने मिलकर देखा ये गजब नजारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रैंप पर पहली बार उतरीं सैफ की बेटी सारा, कार्तिक और इब्राहिम ने मिलकर देखा ये गजब नजारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan, kartik aaryan, ibrahim ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। सारा अली खान और कार्तिक के बीच एक बार फिर बॉन्डिंग देखने को मिली। इस बार तो सारा के भाई इब्राहिम और कार्तिक भी खूब बातें करते देखे गए।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
दरअसल, शुक्रवार को फैशन शो का आयोजन हुआ जिसमें सारा अली खान रैंप पर उतरीं। सिल्वर कलर के लहंगे में सारा बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। रैंप पर पहुंच एक बार फिर से उनका 'नमस्ते पोज' दिखा। इस दौरान इब्राहिम और कार्तिक उन्हें चीयर करते नजर आए।
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
हाल ही में सारा-कार्तिक ने डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग खत्म की। अब दोनों अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। उसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saif ali khan with family
- फोटो : social media
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में कई सेलिब्रिटी किड्स ने डेब्यू किया तो वहीं कई जल्द लॉन्च होने वाले हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा ने इंडस्ट्री में कदम रख दिया है जिसके बाद माना जा रहा है अब सैफ के बेटे इब्राहिम की बारी है। पहली बार सैफ ने अपने बच्चों के डेब्यू पर बात की है।
विज्ञापन
5 of 5
saif ali khan, kareena kapoor
- फोटो : social media
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा कि 'इब्राहिम बहुत ज्यादा गुड लुकिंग है। वो तो मुझसे भी ज्यादा अच्छा दिखता है। वो बहुत चार्मिंग है। मुझे लगता है कि मेरे सारे बच्चे एक्टिंग में इंटरेस्टेड हैं। हमारे परिवार में सभी एक्टिंग करते हैं और बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।