फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता सैफ अली खान के साथ फिल्म को लेकर सारा ने तोड़ी चुप्पी, सैफ ने सुनाई तलाक की भावुक दास्तान

Wed, 13 May 2020 08:21 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 13 May 2020 08:21 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan reveal about Saif Ali Khan film Jawaani Jaaneman and he talk about divorced with amrita singh
सारा अली खान और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'केदारनाथ' से सारा अली खान के डेब्यू करने के बाद से ही लोगों के जहन में एक सवाल है कि आखिर सारा अपने पिता सैफ अली खान के साथ स्क्रीन पर कब नजर आएंगी। सभी, पिता-पुत्री की इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार हैं। बीते दिनों फिल्म 'जवानी जानेमन' के समय भी ऐसी चर्चा थी की इस फिल्म में सारा, सैफ की बेटी के किरदार में नजर आ सकती हैं। 

Sara Ali Khan reveal about Saif Ali Khan film Jawaani Jaaneman and he talk about divorced with amrita singh
सैफ अली खान, सारा अली खान - फोटो : फाइल फोटो

हालांकि आखिरी में पूजा बेद की बेटी अलाया फर्नीचरवाला उस किरदार में नजर आईं। अब फैंस की बेकरारी देखते हुए सारा ने यह बताया कि वह आखिर कब अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा कर सकती हैं। उनके अनुसार वह पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन किसी अच्छे  प्रोजेक्ट का आना जरूरी है।

Sara Ali Khan reveal about Saif Ali Khan film Jawaani Jaaneman and he talk about divorced with amrita singh
सैफ अली खान और सारा अली खान - फोटो : फाइल फोटो

अपने पिता के साथ काम करने को लेकर सारा का कहना है, 'उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वह मौका आएगा जब मैं अपने पिता के साथ काम करूंगी। मुझे लगता है कि जब भी एक अच्छा प्रोजेक्ट आएगा, जब अब्बा मेरे साथ काम करने को लेकर तैयार होंगे, निर्देशक भी हमें कॉस्ट करने को राजी होगें और हम भी एक साथ काम करने को लेकर उत्साहित होंगे तब अपने पिता के साथ काम करना मेरे लिए फक्र की बात होगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan reveal about Saif Ali Khan film Jawaani Jaaneman and he talk about divorced with amrita singh
जवानी जानेमन - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अपने पिता की फिल्म 'जवानी जानेमन' को लेकर सारा कहती हैं कि उन्होंने यह फिल्म देखी थी। उनके अनुसार उनके पिता फिल्म में काफी कूल, मजाकिया और कमाल के थे। अलाया ने भी पहली ही फिल्म में कमाल का काम किया था। दोनों के बीच खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आई थी। उन्होंने अपने पिता के संदेश भी भेजा था कि उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आई है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan reveal about Saif Ali Khan film Jawaani Jaaneman and he talk about divorced with amrita singh
सारा अली खान और अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं सैफ अली खान ने बीते दिनों अपनी पहली पत्नी और सारा की मां अमृता सिंह से तलाक के बाद के हालातों के बारे में अपने अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया, 'तलाक के बाद मैं और अमृता अपने अनुसार जिंदगी में आगे बढ़ गए। मैंने हमेशा अपनी पत्नी का सम्मान किया। लेकिन न जाने क्यों हमेशा मुझे एक बुरे पति और पिता के रूप में देखा गया। मुझे अपने बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं थी। मेरे पर्स में इब्राहिम की तस्वीर थी जिसे देखकर मुझे रोना भी आता था। उन्हें भी मेरे साथ अकेले रहने या मेरे पास आने की इजाजत नहीं थी।'

पढ़ें: बिग बी की लॉकडाउन फिल्म का असर, इन अतरंगी कलाकारों ने शूट कर डाली पूरी एक वेब सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed