फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोफे पर लेटकर किताब पढ़ती नजर आईं सारा अली खान, फैंस ने लुटाया प्यार

Sat, 27 Mar 2021 04:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 27 Mar 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Sara ali khan share latest photo on instagram reading a book and fans are loving the pic
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो सोशल मीडिया पर अपने मजेदार पोस्ट के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। सारा एक से बढ़कर एक फिल्में तो कर ही रहीं हैं साथ ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। उनकी हॉट और ग्लमैरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सारा ने अपनी एक और तस्वीर साझा की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Sara ali khan share latest photo on instagram reading a book and fans are loving the pic
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान ने जो लेटेस्ट तस्वीर साझा की है उसमें वो एक किताब पढ़ते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिख रहा है कि वो सोफे पर लेटी हैं और हाथ में किताब थामे हुए हैं। हालांकि इसके साथ सारा ने जो कैप्शन दिया है वो उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Sara ali khan share latest photo on instagram reading a book and fans are loving the pic
सारा अली खान - फोटो : instagram

सारा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आज कोई काम नहीं था इसलिए पढ़ने जा रही हूं'। मजेदार बात ये है कि उन्होंने इस बात को एक कविता की तरह कहा है। अब सारा का ये क्य़ूट अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।



View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan share latest photo on instagram reading a book and fans are loving the pic
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

इससे पहले भी सारा अपनी क्यूट तस्वीरों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही सारा ने एक रॉयल फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में उनका नवाबी अंदाज देखने को मिला था।इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने लिखा था कि वो एक घरेलू, सुंदर और सुशील लड़की हैं जिन्हें एक अच्छे प्रपोजल की जरूरत है। फैंस को सारा की ये तस्वीर काफी पसंद आई थी।

विज्ञापन
Sara ali khan share latest photo on instagram reading a book and fans are loving the pic
सारा अली खान - फोटो : instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं। फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, लेकिन सारा और वरुण की केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी। सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed