फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nagaiah: ‘वेदम’ फेम अभिनेता नगैया का निधन, आर्थिक दिक्कतों का कर रहे थे सामना

Sat, 27 Mar 2021 03:37 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Vedam fame nagaiah died due to old age illness
Nagaiah - फोटो : फाइल

फिल्म वेदम फेम अभिनेता नगैया (Nagaiah) का शनिवार की सुबह 4.30 बजे निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। नगैया लंबे समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्होंने अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में कीं जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

Vedam fame nagaiah died due to old age illness
Nagaiah - फोटो : फाइल

नगैया ने अपने करियर में वेदम, नागावली, ओकादिने, स्टूडेंट स्टार, रमैय्या वस्तावैय्या, सीमा तापाकाई, बालूपू, गमनम, स्पाइडर सहित अन्य फिल्मों में काम किया। इतनी फिल्में करने के बावजूद उन्हें अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती थी।

Vedam fame nagaiah died due to old age illness
Nagaiah - फोटो : यूट्यूब
नगैया का जन्म आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में नरसरावोपेटा (Narsaraopeta) के पास देसावरामपेटा (Desavarampeta) में हुआ। उनके पास दो एकड़ जमीन थी। वह अपने गांव में काम करने में असमर्थ रहे जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ हैदराबाद आ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vedam fame nagaiah died due to old age illness
Nagaiah - फोटो : फाइल

एक दिन नगैया की मुलाकात निर्माता राधाकृष्ण से हुई जिन्होंने उन्हें वेदम में काम करने का मौका दिया। फिल्म से उन्हें प्रसिद्धि मिली जिसके बाद उन्होंने अपना नाम भी वेदम नगैया रख लिया। फिल्म वेदम में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, अनुष्का शेट्टी और मंचू मनोज की मुख्य भूमिका थी।

विज्ञापन
Vedam fame nagaiah died due to old age illness
Nagaiah - फोटो : फाइल

नगैया को फिल्मों में काम करने के लिए तीन हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये फीस मिलती थी। हालांकि उन्हें बहुत ज्यादा काम नहीं मिलता था जिसकी वजह से उनके लिए घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा था। हाल ही में उनकी पत्नी का बीमारी की वजह से निधन हो गया। लॉकडाउन के दौरान पैसों की कमी के चलते उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की सड़कों पर भीख भी मांगी। जब यह बात तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के संज्ञान में आई तो उन्होंने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

शाहरुख-सलमान सहित देखें 10 सितारों के आलीशान घरों की तस्वीरें, इस वजह से रेखा का बंगला दिखना मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed