कोरोना काल की वजह से करीब पांच महीने तक बॉलीवुड सितारे भी घरों में रहे हैं। अब धीरे धीरे फिल्मों की शूटिंग शुरू हो रही है। हालांकि इस बीच सोशल मीडिया पर सितारे सक्रिय थे। अब सारा अली खान ने अपनी एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो स्विमिंग पूल में आराम करती नजर आ रही हैं।
पूल में आराम करने के मूड में दिखीं सारा अली खान, पिंक बिकनी में बिखेरा जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने पिंक कलर की बिकनी पहनी है और पानी में तैरती हुई रिलैक्स मूड में हैं। वो इस दौरान किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। सारा ने कैप्शन में लिखा- 'गुलाब में गुलाबी पर गुलाबो।'
Gulab in Gulabi on Gulabo 👄🌷🐙🦩
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
इससे पहले सारा अपनी एक अन्य तस्वीर को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने ब्लू रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी और पानी के बीच में खड़ी थीं। सारा की ये तस्वीर ऐश्वर्या राय के कान फिल्म फेस्टिवल के लुक की याद दिला रही थी जहां उन्होंने पर्पल रंग की लिपस्टिक लगाई थी।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
बात करें सारा अली खान की फिल्मों की तो वो वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' में नजर आने वाली हैं। कोरोना वायरस की महामारी से पहले इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई थी लेकिन इसके रिलीज पर ब्रेक लग गया। इसके अलावा 'अतरंगी रे' में भी सारा नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता धनुष और अक्षय कुमार नजर आएंगे।
सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका थी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों की ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली थी।