फिल्म जगत में बहुत ही कम समय में नवाब खानदान की बेटी सारा अली खान ने अपनी एक अलग पहचान और खास जगह बना ली है। सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से अपना करियर शुरू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा सकी, लेकिन सारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में जरूर कामयाब हुईं। फिल्मों की तरह ही सोशल मीडिया पर भी सारा काफी सक्रिय हैं और वो वहां भी अपने जोक्स और अनोखे अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने से बिलकुल नहीं चूकतीं।
सोशल मीडिया: सारा अली खान के दिल तक पहुंचने के लिए देना होगा इन सवालों का जवाब, अभिनेत्री ने साझा की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा के दिल तक पहुंचने के लिए प्रशंसकों को देना होगा ये जवाब
इन तस्वीरों में सारा अली खान अलग-अलग काम करते हुए नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने अपनी फोटो गैलरी से कुछ पुरानी तस्वीरों को साझा किया। ये तस्वीरें उनके अलग-अलग वेकेशन या फिल्म के शूट के दौरान की हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ-साथ सारा अली खान ने अपने दिल तक पहुंचने का रास्ता भी बताया। लेकिन अगर आपको लगता है कि सारा के दिल तक पहुंचना आसान है तो ऐसा बिलकुल नहीं है। इन तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा 'सारा के दिल में उतरने के आसान तरीके, मेरे पसंदीदा हिस्से का अनुमान लगाने की कोशिश करें? उगता सूरज जल्दी शुरू करने के लिए? या चाय बनाना जैसे यह एक कला है?
सारा की बुआ सबा अली खान ने दी ये प्रतिक्रिया
सारा अली खान की इन तस्वीरों को उनके प्रशंसक बहुत ही पसंद कर रहें हैं। वो उनकी तस्वीरों पर कमेंट करने के साथ-साथ इमोजी भी भेज रहें हैं। लेकिन इन सबके बीच सारा अली खान की बुआ और सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने सारा की इन तस्वीरों पर कमेंट किया। सबा अली खान ने नीचे कमेंट करते हुए लिखा, 'सूर्य उदय, जल्दी शुरुआत...मुझे विश्वास नहीं होता तुम चाय बना सकती हो। लोल, लव यू। उनके इस रिप्लाई पर प्रशंसक भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर है लंबी प्रशंसकों की लिस्ट
सारा अली खान सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। जहान्वी कपूर और अनन्या पांडेय को सोशल मीडिया मामले में सारा अली खान ने पछाड़ा हैं। वो जो भी पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालती हैं वह तुरंत ही वायरल होने लगती है। इंस्टाग्राम पर सारा अली खान के 33 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं और हर दिन के साथ वो बढ़ ही रहें हैं।
सारा अली खान की आगामी फिल्में
साल 2018 में सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह के साथ नजर आईं थीं। इसके अलावा सारा अली खान ने इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में कार्तिक आर्यन संग काम किया था। सारा अली खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और साउथ अभिनेता धनुष के साथ काम कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।