फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने साझा कीं ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें, बोलीं- 'फिटनेस एक यात्रा है...चलते रहिए'

Tue, 07 Nov 2023 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Nov 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan shares uncomfortable image of her belly fat actress expresses pride in fitness journey
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह इस मंच पर अपनी वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करती दिखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस यात्रा की झलकियां साझा की हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सारा अली खान का वजन काफी ज्यादा था। उन्होंने वर्कआउट और डाइट के सहारे अपना वजन घटाया। अब वह इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Sara Ali Khan shares uncomfortable image of her belly fat actress expresses pride in fitness journey
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में सारा अली खान ने वर्कआउट और डाइट के सहारे अपना बैली फैट कम किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ दो सप्ताह के अंदर यह कामयाबी पाई है। सारा अली खान ने बाकायदा तस्वीरें साझा करके एक नोट लिखा है। बता दें कि हाल ही में सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इसमें पिंक कलर का लहंगा पहने वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इन तस्वीरों में उनका कर्वी फिगर साफ देखा जा सकता है।

Sara Ali Khan shares uncomfortable image of her belly fat actress expresses pride in fitness journey
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। दरअसल, उन्होंने तीन तस्वीरों वाला एक कोलाज साझा किया है। सारा ने एक तस्वीर अपनी जिम से शेयर की हुई है। ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और लाइट ब्लू ट्राउजर पहने सारा इसमें अपनी फैट बेली को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं बाकी दो तस्वीरों में अभिनेत्री पारंपरिक ड्रेस में फ्लैट बैली फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
Kamal Haasan: एक ही फिल्म में दस किरदार से कमल ने रचा इतिहास, दर्शक भी नहीं पाए थे पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan shares uncomfortable image of her belly fat actress expresses pride in fitness journey
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों के साथ सारा ने लिखा है, 'फिटनेस एक यात्रा है। चलते रहिए।' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो इस टॉप फोटो को अपलोड करने में पहले बहुत असहज महसूस हुआ, लेकिन मुझे सच में गर्व है कि मैंने इसे दो हफ्ते में एक साथ पा लिया। वजन का मसला हमेशा मेरे लिए संघर्ष रहा है'।

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुईं 'यूटी 69' सहित ये फिल्में, लियो और 12वीं फेल का ऐसा है हाल

विज्ञापन
Sara Ali Khan shares uncomfortable image of her belly fat actress expresses pride in fitness journey
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सारा अली खान ने हाल ही में पिंक और सिल्वर कलर के लहंगे में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री का लुक बेहद शानदार लगा। बता दें कि सारा जल्द ही 'कॉफी विद करण 8' के तीसरे एपिसोड में अनन्या पांडे के साथ शिरकत करती नजर आएंगी। इस दौरान अभिनेत्री अपने करियर और लाइफ को लेकर कई दिलचस्प खुलासे करेंगी।
Priyanka Chopra: 'मैंने वह काम किया जिसने मुझे एक ठोस आधार दिया', कृष के बाद फिल्में चुनने लगी थीं प्रियंका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed