फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: उदयपुर की सैर पर सारा अली खान, नीमच माता और एकलिंगजी समेत पांच प्रमुख मंदिरों के किए दर्शन

Wed, 06 Oct 2021 01:06 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 06 Oct 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Sara ali khan trip to udaipur pay visit to neemach mata and eklingji temples share photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की सिंबा गर्ल यानि सारा अली खान फिल्में तो कर ही रही हैं साथ ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाती हैं। सारा अपनी ट्रिप्स को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर सारा अपने परिवार या दोस्तों संग किसी खास जगह घूमने निकल जाती हैं और वहां की खूबसूरत तस्वीरें अपने फैंस संग साझा करती हैं। इन दिनों सारा उदयपुर में हैं।



मंदिरों में सारा ने किए दर्शन 

अपनी दो दिन की ट्रिप में सारा ने उदयपुर के पांच प्रमुख मंदिर पहुंचीं और वहां पूजा-अर्चना की। सारा अक्सर मंदिर दर्शन के लिए जाती रहती हैं। इस दौरान वो एक बार फिर खूबसूरत पांरपरिक वेशभूषा में नजर आईं। सोमवार को उन्होंने नीमच माता मंदिर और एकलिंगजी के दर्शन किए। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने गणेश जी, जगदीश मंदिर और एक महादेव मंदिर के दर्शन किए।

Sara ali khan trip to udaipur pay visit to neemach mata and eklingji temples share photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा मंदिर में मास्क लगाकर पहुंचीं थी इसके बाद भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया था। मंदिर में दर्शन के दौरान सारा पांच मिनट तक एकलिंगनाथ प्रभु के सामने हाथ जोड़कर खड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने मंदिर के बाहर समय बिताया और कुछ तस्वीरें क्लिक करवाईं। 

Sara ali khan trip to udaipur pay visit to neemach mata and eklingji temples share photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस शानदार ट्रिप की तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। सारा ने मंदिर में मौजूद लोगो संग तस्वीरें खिंचवाई। साथ ही स्विमिंग पूल में तैरते और मंदिर में पूजा करते हुए एक वीडियो भी साझा किया। सारा मंदिर के अंदर तस्वीर खिंचवाना चाहती थीं लेकिन मंदिर प्रबंधन की अनुमति नहीं मिलने के बाद उन्होंने मंदिर के बाहर से ही तस्वीरें क्लिक करवाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara ali khan trip to udaipur pay visit to neemach mata and eklingji temples share photos
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

इन तस्वीरों में सारा प्रिटिंड प्लाजो सूट में नजर आईं। वहीं एक और तस्वीर में वो झील के किनारे बैठी नजर आईं जिसमें उन्होंने सफेद और बैंगनी रंग की कुर्ती के साथ स्कर्ट पहनी हुई थी। सारा की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। इससे पहले सारा कश्मीर दर्शन के लिए गईं थीं जहां उन्होंने मंदिर मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में दर्शन किए थे।

विज्ञापन
Sara ali khan trip to udaipur pay visit to neemach mata and eklingji temples share photos
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। इस फिल्म में वरुण धवन उनके हीरो थे। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था। सारा बहुत जल्द आनंद एल राय की शूटिंग पूरी की है और ये फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed