फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: हेरा फेरी से लेकर हॉलीडे तक, दक्षिण भारत की इन रीमेक फिल्मों से खूब चमके अक्षय कुमार

Sun, 07 Jul 2024 03:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 07 Jul 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Sarfira actor Akshay kumar south superhit Remake Movies hera pheri bhool bhulaiyaa rowdy rathore holiday
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला

बडे़ मियां छोटे मियां के बाद अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म सरफिरा में नजर आने वाले हैं। सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखकर फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। यह फिल्म साउथ की सोरारई पोटरू का रीमेक है। यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय किसी साउथ की फिल्म के हिंदी रूपांतरण में काम कर रहे हैं। इससे पहले उनकी कई रीमेक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

Sarfira actor Akshay kumar south superhit Remake Movies hera pheri bhool bhulaiyaa rowdy rathore holiday
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
हेरा फेरी

साल 2000 में रिलीज हुई हेरा फेरी को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। यह फिल्म दर्शकों और आलोचकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। हेरा फेरी का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, अक्षय कुमार के अलावा इसमें परेश रावल, सुनील शेट्टी और तब्बू भी थे। यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का रीमेक थी।

Sarfira actor Akshay kumar south superhit Remake Movies hera pheri bhool bhulaiyaa rowdy rathore holiday
भूल भुलैया - फोटो : यूट्यूब
भूल भुलैया

साल 2007 में रिलीज हुई भूल भुलैया को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें विद्या बालन, शाइनी आहूजा और अमीषा पटेल भी थीं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मलयालम फिल्म मणिचित्राथजू का रीमेक थी, जिसमें ममूटी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को 2005 में तमिल में चंद्रमुखी के नाम से भी बनाया गया था, जिसमें रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarfira actor Akshay kumar south superhit Remake Movies hera pheri bhool bhulaiyaa rowdy rathore holiday
राउडी राठौर - फोटो : यूट्यूब
राउडी राठौर

अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्मों में राउडी राठौर का नाम भी शामिल है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अक्षय ने विक्रम राठौर का किरदार निभाकर लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी थी। यह एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म विक्रमर्कुडु का रीमेक थी, जिसमें रवि तेजा ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
Sarfira actor Akshay kumar south superhit Remake Movies hera pheri bhool bhulaiyaa rowdy rathore holiday
हॉलीडे - फोटो : यूट्यूब
हॉलीडे

इस लिस्ट में हॉलीडे का नाम भी शामिल है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने लोगों पर अपना खूब जादू बिखेरा था। साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। यह सुपरहिट फिल्म थुपक्की का रीमेक थी।
John Cena: जॉन सीना ने की डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास की घोषणा, 'द मरीन' से किया था एक्टिंग डेब्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed