फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarfira X Reviews: फैंस को पसंद आई अक्षय कुमार की 'सरफिरा', सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Fri, 12 Jul 2024 11:24 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Jul 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
Sarfira X Review Akshay kumar radhika madan Sudha kongara suriya paresh rawal
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की सरफिरा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में राधिका मदान और परेश रावल अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, इसमें तमिल सुपरस्टार सूर्या के विशिष्ट भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2020 में आई तमिल फिल्म सूरारई पोट्रू का आधिकारिक रीमेक है। मूल फिल्म बनाने वाली सुधा कोंगरा ने ही इसका निर्देशन किया है।


अनंत-राधिका की शादी से पहले मुंबई पहुंचीं रश्मिका, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा

Sarfira X Review Akshay kumar radhika madan Sudha kongara suriya paresh rawal
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंस कर रहे तारीफ

फिल्म को देखने के बाद अब लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। बड़ी संख्या में इस फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक शख्स ने लिखा, "माइंडलेस एक्शन फिल्मों की दुनिया में, सरफिरा किसी ताजी हवा के झोंके के जैसी है। इसे जरूर देखें। अक्षय कुमार वास्तव में वापस आ गए हैं। 

Sarfira X Review Akshay kumar radhika madan Sudha kongara suriya paresh rawal
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक फैन ने सिनेमाघर के बाहर का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "फिल्म को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। खिलाड़ी का अभिनय सभी को पसंद आ रहा है।" इसके अलावा एक शख्स ने लिखा, "सरफिरा देखी...इसने मास्टरपीस की टैगलाइन को छू लिया है...बहुत समय के बाद अक्षय कुमार ने कमाल दिखाया है।"


विज्ञापन
विज्ञापन
Sarfira X Review Akshay kumar radhika madan Sudha kongara suriya paresh rawal
सरफिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पेशल स्क्रीनिंग में मिली थी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं

इससे पहले, हाल ही में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन दिल्ली में किया गया था। इसे देखने के बाद एक्स पर लोगों ने फिल्म की तारीफ की थी। एक यूजर ने लिखा था, "अक्षय कुमार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया, परेश रावल भी अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं, हर अभिनेता ने अच्छा काम किया लेकिन सूर्या कैमियो ने दिल जीत। कुल मिलाकर, फिल्म काफी अच्छी है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "एक वाक्य में फिल्म का रिव्यू...वह वापस लौट आए हैं।"

विज्ञापन
Sarfira X Review Akshay kumar radhika madan Sudha kongara suriya paresh rawal
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अक्षय कुमार जल्द ही कई बड़े बजट की फिल्मों में दिखेंगे। वह वेलकम टू द जंगल, स्काई फोर्स और जॉली एलएलबी 2 में दिखेंगे। फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Indian 2: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2 करेगी कमाल! एडवांस बुकिंग में मचा चुकी है धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed