{"_id":"5c9ca2e3bdec22146f51565b","slug":"saroj-khan-replaced-in-thugs-of-hindostan-because-of-katrina-kaif","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कटरीना कैफ के कारण 'ठग्स' से निकाल दी गई थीं सरोज खान, अब किया वजह का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कटरीना कैफ के कारण 'ठग्स' से निकाल दी गई थीं सरोज खान, अब किया वजह का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
saroj khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में अपने इशारों पर एक्टर-एक्ट्रेस को नचाने वाली सरोज खान के डांस मूव्स अब कम देखने को मिलती है । सरोज खान की जगह नए कोरियोग्राफर ने ले ली है । हाल ही में सरोज खान अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं । सरोज खान ने बताया कि उन्हें फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से हटा दिया गया था ।
2 of 5
saroj khan
जी हां, इतनी बड़ी कोरियोग्राफर को जब फिल्म में साइन करने के बाद हटा दिया जाए तो उसके पीछे वजह भी बड़ी रही होगी । पिछले दिनों खबर आई थी कि सरोज खान ने अपनी खराब तबीयत के चलते रिटायर होने का फैसला लिया है । इस खबर पर बात करते हुए सरोज खान ने कहा, 'मैं काम करना चाहती हूं । ये खबर झूठी है ।'
3 of 5
Saroj Khan
'मैं और अच्छा काम करना चाहती हूं और फिल्म के सेट पर जाना चाहती हूं।' वो आगे कहती हैं, 'मैं फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का हिस्सा होती लेकिन प्रभुदेवा ने मेरी जगह ले ली। सुरैया गाना करने से पहले कटरीना कैफ ने कहा की वो बिना प्रैक्टिस के डांस नहीं करना चाहती हैं । जिसके बाद उनकी जगह कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को ले लिया गया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
saroj khan
- फोटो : twitter
सरोज खान ने कहा, 'आखिर में आपका काम बोलता है। इसके चलते आपको किसी के सामने झुकने की और काम मांगने की जरूरत कभी नहीं पड़ती।' सरोज को अब फिल्म 'कलंक' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है । इस फिल्म में सरोज खान ने आलिया और माधुरी के लिए कोरियोग्राफी की है ।
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : social media
कलंक में आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे । फिल्म का टीजर और कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं । ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।