बॉलीवुड में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को 12 साल हो चुके हैं। पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ डेब्यू करना और फिर रणवीर के साथ एक से बढ़कर एक फिल्में करना। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इस छोटे से करियर में फिल्म इंडस्ट्री के हर बड़े एक्टर के साथ काम किया फिर चाहे वह अमिताभ बच्चन ही क्यों ना हो। हालांकि इस लिस्ट से बॉलीवुड के दबंग खान का नाम गायब है। तो चलिए हम आपको दीपिका पादुकोण और सलमान खान की वह 5 फिल्में बताते हैं जिसमें दोनों एक साथ आते-आते रह गए।
इन 5 फिल्मों में एक साथ आते-आते रह गए दीपिका और सलमान, सभी हुई सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने पहली फिल्म की थी ऑफर
एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने कहा था कि शाहरुख नहीं बल्कि सलमान खान ने उन्हें पहली फिल्म का ऑफर दिया था। दीपिका ने कहा था - 'उस वक्त मैं बहुत छोटी थी और समझ नहीं पा रही थी कि किस प्रोफेशन में जाना है। कुछ लोगों को लगा कि यह मेरा बेवकूफी भरा फैसला है लेकिन मुझे लगता है कि यह किस्मत थी। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने वो फिल्म नहीं की क्योंकि उस वक्त मैं फिल्म के साथ इंसाफ नहीं कर पाती।'
प्रेम रतन धन पायो
खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण को 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म भी ऑफर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें सलमान और दीपिका एक साथ फिल्म करना चाहते थे लेकिन दीपिका की इम्तियाज अली की फिल्म के लिए डेट्स बुक हो गई थी। इसके बाद सलमान ने सूरज बड़जात्या को डेजी शाह का नाम सुझाया। हालांकि फिल्म में आखिर में सोनम कपूर को कास्ट किया गया।
किक 2
'किक 2' फिल्म की जैसी ही खबरें आई तो एक बार फिर से दीपिका पादुकोण और सलमान खान का नाम सामने आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त कहा गया कि मेकर्स सलमान के साथ ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते हैं जिसने पहले उनके साथ काम न किया हो। इसके बाद सलमान के अपोजिट दीपिका का नाम चर्चा में आया। हालांकि दीपिका के प्रवक्ता ने इन खबरों को झूठा बताया था। इसके बाद 'किक 2' में सलमान के अपोजिट जैकलीन का नाम आया।
सुल्तान
'सुल्तान' (Sultan) में अनुष्का से पहले तीन एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा था। कंगना रनौत, परिणीति चोपड़ा और तीसरी दीपिका पादुकोण। खबरों की मानें तो दीपिका ने फिल्म करने से इनकार कर दिया था क्योंकि उन्हें इस किरदार में करने के लिए कुछ खास नहीं लगा था।