{"_id":"5d3a850f8ebc3e6d007dfda2","slug":"sath-nibhana-sathiya-actor-mohammad-nazim-ready-to-get-married-with-girlfriend-shaiena-seth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलग धर्म की लड़की से शादी करने जा रहा 'साथ निभाना साथिया' का एक्टर, कहा- 'उस पर कुछ थोपूंगा नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अलग धर्म की लड़की से शादी करने जा रहा 'साथ निभाना साथिया' का एक्टर, कहा- 'उस पर कुछ थोपूंगा नहीं'
Fri, 26 Jul 2019 12:02 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
nazim
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल 'साथ निभाया साथिया' के एक्टर मोहम्मद नजीम जल्द शादी करने वाले हैं । नजीम साल 2011 से शायना सेठ को डेट कर रहे हैं । शायना एक एस्ट्रोलॉजर हैं । शादी 2020 की शुरुआत में होगी । हाल ही में नजीम ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया । साथ ही ये भी बताया कि अलग धर्म की लड़की से शादी करने पर उनके क्या विचार हैं ।
shaeina seth
- फोटो : social media
शायना का असली नाम अदि्वता है । नजीम उन्हें प्यार से अद्दू बुलाते हैं । नजीम ने बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कहा, 'हां अद्दू और मैं जल्द ही शादी करने का प्लान कर रहे हैं । अगले हफ्ते मेरी फैमिली यहां आएगी और रोका सेरेमनी होगी ।' अलग धर्म में शादी के चलते शायना और नजीम को कई समझौते करने पड़ेंगे ।
nazim
- फोटो : social media
इस बारे में नजीम ने कहा, 'जब आपकी पर्टनर के साथ अच्छी समझ होती है तो घर के फंक्शन अच्छे होते हैं । मैं वो सब कुछ करूंगा जिससे हमारा भविष्य खुशहाल रहे । मेरी फैमिली भी शायना को जानती है और वो हमारी शादी से बहुत खुश हैं । जहां तक धर्म की बात रही तो मैं अपनी चीजें उस पर कभी नहीं थोपूंगा । वो जो करना चाहेगी उसे उसकी आजादी होगी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
nazim
- फोटो : social media
बता दें कि शायना और नजीम की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी । 6 महीने तक दोस्ती रहने के बाद नजीम को शायना से प्यार हो गया और उन्होंने प्रपोज कर दिया । इस बारे में नजीम ने कहा, 'हम आस-पास ही रहते थे और हमारी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई । इसके बाद तो हमारा दोस्त ही खुद को अलग फील करने लगा । हम दोनों बस आपस में ही बात करते जा रहे थे ।'
विज्ञापन
nazim
- फोटो : social media
'हम पहले दोस्त बने और फिर मैंने उसे 6 महीने बाद प्रपोज कर दिया । उसने कभी मेरा नंबर नहीं मांगा । जब मैंने उसे प्रपोज किया तब हमने एक-दूसरे का नंबर लिया । मुझे शायना की सादगी, और केयरिंग नेचर पसंद आया । अद्दू के लिए परिवार सबसे पहले है । उसके पिता नहीं है इसलिए उसने मां और भाई की देखभाल के लिए कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था ।'