फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसा क्या हुआ था 25 साल पहले जो बोनी कपूर से माफी मांगने को मजबूर हुए थे सतीश कौशिक

Fri, 12 Apr 2019 07:09 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 12 Apr 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
satish kaushik apologize to boney kapoor for this reason
सतीश कौशिक, बोनी कपूर - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक कल अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। वह 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला में जन्मे थे। उन्होंने साल 1993 में फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' से अपने निर्देशन की शुरूआत की थी। सतीश को फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक बोनी कपूर ने मौका दिया था। सतीश ने फिल्म के  25 साल बाद बोनी से क्यों माफी मांगी थी जानिए इसकी वजह।

satish kaushik apologize to boney kapoor for this reason
Satish Kaushik - फोटो : social media

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सतीश कौशिक की फिल्मों का मजा अलग ही होता है। हालांकि वह अपनी हर फिल्म में कॉमेडी भी करते नजर आते हैं, लेकिन बता दें कि उनकी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म 16 अप्रैल को 1993 को रिलीज हुई थी।  

satish kaushik apologize to boney kapoor for this reason
बॉलीवुड - फोटो : file

फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के लिए प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सतीश कौशिक को चुना था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बड़ी स्टार कास्ट भी फिल्म को हिट कराने में पीछे रह गई। फिल्म को बीते वर्ष 2018 में 25 साल पूरे हो गए  थे। इस दिन को याद करते हुए सतीश कौशिक ने बोनी कपूर से माफी मांगी थी। 

Yes 25 yrs ago it was a disaster at BO bt it was my first child & will remain close to heart. Remembering madam #SrideviLivesForever & my sorry 2 @BoneyKapoor who gave me a break bt was broke after d film.celebrating #25yearsof RKRCKR @AnilKapoor @Javedakhtarjadu @AnupamPKher pic.twitter.com/mXoogmQha5

— satish kaushik (@satishkaushik2) April 16, 2018

 

विज्ञापन
विज्ञापन
satish kaushik apologize to boney kapoor for this reason
satish kaushik - फोटो : social media

सतीश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए बोनी से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा थी कि '25 साल पहले बोनी कपूर ने मुझे बतौर डायरेक्टर पहला ब्रेक फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के लिए दिया था और यह फिल्म मेरे लिए बच्चे की तरह थी, लेकिन बोनी कपूर जी से माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।' 

Can’t believe it’s been 25 years for #RKRCKR I remember the obstacles that we faced during the shooting of this film & after as well but it was still a memorable journey. We miss the Roop Ki Rani every day. @BoneyKapoor @satishkaushik2 @Javedakhtarjadu @AnupamPKher @bindasbhidu pic.twitter.com/xdpkxD9JJ1

— Anil Kapoor (@AnilKapoor) April 16, 2018
विज्ञापन
satish kaushik apologize to boney kapoor for this reason
Satish Kaushik - फोटो : amar ujala
बता दें कि फिल्म में लीड रोल में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ थे जो दो बिछड़े हुए भाईयों की कहानी पर आधारित थी जिसमें वे अपने पिता के कातिलों से बदला लेने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। फिल्म को श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। श्रीदेवी ने बतौर अभिनेत्री फिल्म में भूमिका निभाई थी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed