{"_id":"5cb04eddbdec22143356e41f","slug":"tiger-shroff-bought-new-unique-big-home-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबसे महंगे घर के मालिक बने टाइगर श्रॉफ, खासियत ऐसी कि हर कोई पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबसे महंगे घर के मालिक बने टाइगर श्रॉफ, खासियत ऐसी कि हर कोई पीछे
Fri, 12 Apr 2019 07:05 PM IST
विजय जैन
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में अपने बेहतरीन एक्शन और एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले टाइगर श्रॉफ कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के दर्शकों के दिल को जीत चुके हैं। हाल ही में रिलीज फिल्म 'बागी 2' के बाद टाइगर श्रॉफ कुछ ज्यादा ही मालामाल हो गए हैं। अब तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। खबरों की मानें तो टाइगर श्रॉफ को अपने सपनों का घर मिल गया है और उसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी शुरू कर दी है।
Disha Patani and Tiger Shroff
- फोटो : amar ujala
दरअसल, बीते कुछ वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं कि टाइगर मुंबई में ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं जिसमें कम से कम 8 बेडरूम हों। अब ऐसे घर की तलाश करना मुंबई में आसान नहीं था लेकिन टाइगर की यह मुराद पूरी हो गई है और वह इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं।
Disha Patani and Tiger Shroff
- फोटो : twitter
सूत्रों के मुताबिक टाइगर ने यह घर मुंबई के खार में लिया है जिसमें 8 बेडरूम हैं। जानकारी के मुताबिक टाइगर के इस घर को बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के भाई एलेन डिजाइन कर रहे हैं। एलेन बेहतरीन इंटीरियर डिजाइनर है और इससे पहले कई सेलिब्रिटीज के घर डिजाइन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff
- फोटो : amar ujala
काम की बात करें तो टाइगर की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दो एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। एक का नाम आहना पांडे हैं तो वहीं दूसरी एक्ट्रेस का नाम तारा सुतारिया है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है जिससे आलिया, सिद्धार्थ और वरुण ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन
tiger shroff
टाइगर श्रॉफ आखिरी बार 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ पहली बार उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी स्क्रीन पर नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'बागी 2' को अहमद खान ने डायरेक्ट किया था।