फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office: '12वीं फेल' की कमाई में आया उछाल, डूबी 'यूटी 69'- 'आंख मिचोली' और 'थ्री ऑफ अस' की नैया

Sun, 05 Nov 2023 07:45 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 05 Nov 2023 07:45 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report 12th fail leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Collection on weekend first day
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का सफर लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि, दलपति विजय की 'लियो' को देखने अभी भी दर्शक पहुंच रहे हैं। इन दिनों दिवाली की तैयारियों में लगे लोग बॉक्स ऑफिस का रुख कम कर रहे हैं। ऐसे में टिकट खिड़की पर मंदी छाई हुई है। 'यूटी 69', 'थ्री ऑफ अस' और 'आंख मिचोली' जैसी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्में भी  दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में असफल रही हैं। यही कारण है कि  फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। नतीजतन, सिर्फ '12वीं फेल' की कमाई में शनिवार को बढ़त देखी गई। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन... 

Saturday Box Office Report 12th fail leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Collection on weekend first day
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
12वीं फेल
पिछले हफ्ते रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर मंदी शुरुआत की थी, लेकिन महज पांच करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित और विक्रांत मेसी स्टारर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को लुभा रही है। उसी का नतीजा है कि शनिवार को '12वीं फेल' के कलेक्शन में उछाल देखा गया। '12वीं फेल' ने शनिवार को 3.30 करोड़ का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बिजनेस 18.09 करोड़ रुपये का हो गया है।
Saturday Box Office Report 12th fail leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Collection on weekend first day
यूटी 69 - फोटो : social media
यूटी 69
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म 'यूटी 69' टिकट खिड़की पर दर्शकों के लिए तरस रही है। दो दिन पहले रिलीज हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे पर 'यूटी 69' ने महज 10 लाख रुपये कमाए थे। वहीं शनिवार को इसके कारोबार में मामूली बढ़त देखने को मिली। 'यूटी 69' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 लाख रुपये कमाए। यानी फिल्म ने अब तक कुल 30 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report 12th fail leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Collection on weekend first day
आंख मिचोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आंख मिचोली
परेश रावल, मृणाल ठाकुर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'आंख मिचोली' का भी बुरा हाल है। मिले-जुले रिव्यू पाने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं दूसरी दिन 'आंख मिचोली' महज 45 लाख रुपये बटोरने में सफल रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70 लाख रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
Saturday Box Office Report 12th fail leo Ut 69 Aankh Micholi Three Of Us Collection on weekend first day
थ्री ऑफ अस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थ्री ऑफ अस
तीन नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'थ्री ऑफ अस' की नैया भी बाकी फिल्मों की तरह डूबती नजर आ रही है। शेफाली शाह और जयदीप अहलावत जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म जादू चलाने में नाकाम रही है। अविनाश अरुण धावरे के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन 60 लाख रुपये हुआ। ऐसे में फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो वह 70 लाख रुपये हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed