फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Couples: इन बॉलीवुड कपल्स की उम्र के बीच में है बड़ा अंतर, लिस्ट का आखिरी नाम कर देगा हैरान

Sun, 05 Nov 2023 12:42 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
These Celebs Couple has huge age Gap Sanjay Dutt Manyata dutt to Shahid kapoor Mira Rajput
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

जब प्यार होता है तो उम्र महज एक संख्या ही रह जाती है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार कपल हैं, जिनकी उम्र् में बीच बड़ा फासला है। इस लिस्ट में संजय दत्त मान्या से लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी तक शामिल है। आइए बी-टाउन के उन पांच जोड़ियों के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें उम्र के अंतर से कोई फर्क नहीं पड़ता। 


Sanjay Nayak: फिल्मकार संजय नायक गिरफ्तार, महिला पत्रकार पर हमला करने का आरोप

These Celebs Couple has huge age Gap Sanjay Dutt Manyata dutt to Shahid kapoor Mira Rajput
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : social media

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
इस लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का है। दोनों बॉलीवुड के सफल कलाकार हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया और फिर फिल्म रिलीज से पहले ही इस कपल ने शादी भी कर ली। उनकी उम्र में 10 साल का अंतर है, लेकिन इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ता। आलिया महज 11 साल की थीं जब उन्हें रणबीर पसंद आने लगे थे। उन्होंने 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था। यहीं उनकी मुलाकात रणबीर से हुई जो संजय के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे।

These Celebs Couple has huge age Gap Sanjay Dutt Manyata dutt to Shahid kapoor Mira Rajput
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
कैटरीना कैफ 38 साल की हैं और उन्होंने 33 साल के विक्की कौशल से शादी की है। जोड़े की उम्र में पांच साल का अंतर है। दोनों ने नौ दिसंबर 2022 को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की थी। इस शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। अपनी शादी के बाद से कैटरीना और विक्की ने अपनी केमिस्ट्री से प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Celebs Couple has huge age Gap Sanjay Dutt Manyata dutt to Shahid kapoor Mira Rajput
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान-करीना कपूर
सैफ अली खान ने 2007 में करीना कपूर को डेट करना शुरू किया था। पांच साल बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। इस जोड़े की उम्र में 10 साल का अंतर है। उनकी शादी को अब 10 साल हो गए हैं और उनके दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम तैमूर और जेह हैं।

विज्ञापन
These Celebs Couple has huge age Gap Sanjay Dutt Manyata dutt to Shahid kapoor Mira Rajput
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : social media

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
इस लिस्ट में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का नाम भी शामिल है। यह बॉलीवुड के सबसे शानदार जोड़ों में एक हैं। दोनों ने अरेंज मैरिज की है। बता दें कि शाहिद मीरा से उम्र में 14 साल बड़े हैं।  इसके बावजूद भी दोनों में गजब का तालमेल देखने को मिलता है। अक्सर दोनों को सार्वजनिक जगहों पर एक साथ देखा जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed