बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत गया है और अभी भी इसकी धुंधाधार कमाई जारी है। वहीं, इसके अलावा साउथ की छोटे बजट की फिल्में भी सिनेमाघरों में बनी हुई हैं, जिन्हें ‘ब्रह्मास्त्र’ कड़ी टक्कर दे रही है। शनिवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
Box Office Report: 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’! ‘कार्तिकेय 2’ का जलवा बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ में अस्त्रों की दुनिया को दिखाया गया है। फिल्म पहली ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हालांकि पहले वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में कुछ कमी आई थी, लेकिन अब दोबारा से फिल्म को वीकएंड का लाभ मिलता नजर आ रहा है। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 10.6 करोड़ थी, तो शनिवार यानी नौंवे दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। ऐसे में फिल्म का नेट कलेक्शन 199.32 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है।
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन की पौराणिक ड्रामा 'कार्तिकेय 2' को तेलुगू ही नहीं हिंदी दर्शको भी काफी पसंद कर रहे हैं। चंदू मोंदेती द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 30 करोड़ की लागत से बनाया गया था। फिल्म ने हिंदी में पहले दिन महज सात लाख रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें दिन-ब-दिन वृद्धि देखने को मिल रही है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की थी, जो पांच हफ्ते बाद अब 30.55 करोड़ हो गई है।
सीता रामम
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की तेलुगू फिल्म ‘सीता रामम’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। दक्षिण में सफलता मिलने के बाद फिल्म को 2 सितंबर को हिंदी में डब करके रिलीज किया गया। 30 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म बहुत पहले ही 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है। वहीं, अब यह अमेजन प्राइम पर भी स्ट्रीम कर रही है।
कोबरा
चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ में श्रीनिधि शेट्टी और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान मुख्य भूमिका में हैं। ‘कोबरा’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 17.45 करोड़ के कलेक्शन के साथ शानदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। 100 करोड़ की लागत से बनी फिल्म में 25 अलग-अलग अवतार में नजर आए चियान विक्रम भी दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल नहीं हो पाए।