सब्सक्राइब करें

Box Office Report: कमाई के मामले में 'सीता रामम' से आगे निकली 'बिम्बिसार', 'एक विलेन रिटर्न्स' की हालत पस्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 07 Aug 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report sita ramam bimbisara ek villain returns and vikrant rona collection
सीता रामम, बिम्बिसार, एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

अगस्त का पहला हफ्ता खत्म होने को है, और इस हफ्ते बॉलीवुड की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि पिछले सात महीने बॉलीवुड के लिए काफी भारी पड़े हैं। पिछले महीनों में बॉलीवुड में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में आई हैं। वहीं इस हफ्ते मृणाल ठाकुर की पैन इंडिया फिल्म 'सीता रामम' और तेलुगू फिल्म 'बिम्बिसार' रिलीज हुई हैं। पिछले हफ्ते की बात करें तो सिनेमाघरों में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज हुई और कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' ने दस्तक दी। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस शनिवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है। 


 
Trending Videos
Saturday Box Office Report sita ramam bimbisara ek villain returns and vikrant rona collection
सीता रामम - फोटो : insta

सीता रामम
मॉलीवुड स्टार दुलकर सलमान और बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम इस शुक्रवार को हिंदी समेत अन्य भाषाओं में रिलीज हुई। इस फिल्म के दोनों सितारों की पिछली फिल्में फ्लॉप रही हैं, ऐसे में सीता रामम पर हिट होने के लिए दबाव बढ़ जाता है। ओपनिंग डे पर सीता रामम ने कुल 3.05 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शनिवार को इस फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की है। सीता रामम का कुल आंकड़ा इस समय 7.55 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report sita ramam bimbisara ek villain returns and vikrant rona collection
बिम्बिसार - फोटो : सोशल मीडिया

बिम्बिसार
नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म 'बिम्बिसार' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों और फैंस से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। बिम्बिसार के ओपनिंग डे के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 8.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शनिवार को बिम्बिसार ने 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

Saturday Box Office Report sita ramam bimbisara ek villain returns and vikrant rona collection
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक विलेन रिटर्न्स
जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म एक विलेन रिटर्न्स सिनेमाघरों में फ्लॉप साहित हो गई है। इस फिल्म के लिए दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं। लगातार फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहले सप्ताह के बाद इस फिल्म का कुल कारोबार 32.92 करोड़ रुपये हुआ था। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से शनिवार को एक विलेन रिटर्न्स ने 2 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 36.04 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report sita ramam bimbisara ek villain returns and vikrant rona collection
विक्रांत रोणा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विक्रांत रोणा
किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म विक्रांत रोणा एक विलेन की अपेक्षा ठीक-ठाक कमाई कर रही  है। हालांकि इस फिल्म के हालात भी बहुत अच्छे नहीं हैं। दिन-ब-दिन फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से विक्रांत रोणा ने शनिवार को 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed