फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Report: 'टाइगर 3' ने वीकएंड पर पकड़ी रफ्तार, 12वीं फेल और फर्रे का ऐसा रहा हाल

Sun, 26 Nov 2023 09:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 26 Nov 2023 09:27 AM IST
सार

वीकएंड पर 'टाइगर 3' वापस से पटरी पर लौटती नजर आई है। वहीं, शनिवार को '12वीं फेल' और 'फर्रे' की कमाई कुछ ऐसी रही है। 
 

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Tiger 3 12th Fail Farrey Latest collection earning and occupancy
टाइगर 3-फर्रे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं। जहां कुछ फिल्में अपनी कहानी और स्टारकास्ट के कारण सारे रिकॉर्ड तोड़ दे रही हैं। तो वहीं कुछ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती नजर आ रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में तीन फिल्में दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिशों में हैं। 'टाइगर 3', 'फर्रे' और '12वीं फेल' की कमाई में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रही है। तो आइए इन तीनों फिल्मों का शनिवार कलेक्शन जान लेते हैं- 

Saturday Box Office Report Tiger 3 12th Fail Farrey Latest collection earning and occupancy
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज को 14 दिन पूरे हो गए हैं। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के कलेक्शन में बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। हालांकि, सलमान खान और कटरीना कैफ अभिनीत इस मूवी को वीकएंड का फायदा मिला है। इसने 14वें दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 264.67 करोड़ रुपये हो गया है। 

Saturday Box Office Report Tiger 3 12th Fail Farrey Latest collection earning and occupancy
फर्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खान परिवार की लाडली अलीजेह अग्निहोत्री ने फिल्म 'फर्रे' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। सलमान खान की भतीजी की फिल्म 24 नवंबर, 2023 को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर मूवी ने 50 लाख रुपये कमाए। वहीं, इसकी दूसरी दिन की कमाई 60 लाख रुपये है। सौमेंद्र पाढी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 1.10 करोड़ रुपये है। 'फर्रे' में अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा हिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित बी रॉय और जूही बब्बर सोनी भी मुख्य भूमिका में हैं। 

Manoj Bajpayee: पिता को रोते हुए देखना चाहती थी मनोज बाजपेयी की बेटी अवा, अभिनेता ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Tiger 3 12th Fail Farrey Latest collection earning and occupancy
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आईपीएस अफसर मनोज शर्मा के जीवन पर बनी फिल्म '12वीं फेल' अपनी रिलीज के 30वें दिन भी दर्शक बटोरने में कामयाब रही है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। साथ ही विक्रांत मैसी का अभिनय भी काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म ने शनिवार को 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये हो गया है।

Srimad Ramayan: बिग बी के शो पर प्रथम दर्शन देंगे श्रीराम, अयोध्या में शंख ध्वनि संग शुरू होगी श्रीमद रामायण 

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Tiger 3 12th Fail Farrey Latest collection earning and occupancy
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंकों में समझें तीनों फिल्मों का शनिवार कलेक्शन

 
फिल्म का नाम शनिवार की कमाई कुल कमाई (करोड़ों में)
टाइगर 3 6 करोड़ 264.67
फर्रे 60 लाख  1.10
12वीं फेल 1.35 करोड़ 44.40
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed