फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस की क्वीन बनीं रानी मुखर्जी, रणबीर की TJMM को दे रहीं टक्कर

Sun, 19 Mar 2023 08:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Tu Jhoothi Main Makkaar Mrs Chatterjee Vs Norway Zwigato Collection in Weekend
श्रद्धा कपूर-रणबीर कपूर-रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इस वक्त दर्शकों के पास फिल्म देखने के ठीक-ठाक विकल्प मौजूद हैं। एक तरफ रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' दर्शकों को लुभाने में कामयाब साबित हो रही है। वहीं, शुक्रवार को दो अन्य फिल्में भी रिलीज हुईं। इनमें एक रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' है और दूसरी कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' है। रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म की भी तारीफ हो रही है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया... 

Saturday Box Office Report: Tu Jhoothi Main Makkaar Mrs Chatterjee Vs Norway Zwigato Collection in Weekend
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा सफलतापूर्वक पार कर लिया है। 8 मार्च 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साथ यह स्पष्ट कर दिया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई में शनिवार को दोगुना इजाफा हुआ है। शुक्रवार (10वें दिन) को जहां फिल्म ने 3.7 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं 11वें दिन (दूसरे शनिवार) इस फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 103.21 करोड़ रुपये हो गया है।

Saturday Box Office Report: Tu Jhoothi Main Makkaar Mrs Chatterjee Vs Norway Zwigato Collection in Weekend
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे
रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए रानी मुखर्जी ने लंबे वक्त के बाद कमबैक किया है और अपने शानदार अभिनय से एक बार फिर उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, पहले दिन यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1.27 करोड़ रुपये का कारोबार किया। लेकिन, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है। रानी मुखर्जी की फिल्म ने दूसरे दिन  2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन  3.53  करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने करीब 7.77 करोड़ का करोबार किया है। इसमें लगातार बढ़त दर्ज हो रही है।
Zwigato: ज्विगाटो के मेकर्स ने डिलीवरी राइडर्स के लिए रखी विशेष स्क्रीनिंग, कपिल ने सुने संघर्ष के किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Tu Jhoothi Main Makkaar Mrs Chatterjee Vs Norway Zwigato Collection in Weekend
ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

ज्विगाटो
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो के प्रति दर्शकों की दीवानगी देखते बनती है। मगर, बड़े पर्दे पर वह वैसा जादू कर पाने में नाकामयाब होते दिख रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई कपिल की फिल्म ज्विगाटो को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म की दो दिनों की कमाई निराशाजनक है। कपिल की फिल्म की ओपनिंग ही खराब रही। पहले दिन 42 लाख रुपये से खाता खोलने वाली ज्विगाटो ने दूसरे दिन 65 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन  1.07 करोड़ रुपये हो गया है। 
Tanushree Dutta: सक्सेस की बुलंदियों पर थे तनुश्री दत्ता के सितारे, इस एक गलती से खत्म हुआ करियर!

विज्ञापन
Saturday Box Office Report: Tu Jhoothi Main Makkaar Mrs Chatterjee Vs Norway Zwigato Collection in Weekend
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

कौन मारेगा बाजी?
फिलहाल सिनेमाघरों में लगी फिल्मों में 'तू झूठी मैं मक्कार' ही सबसे आगे चल रही है। आज इतवार की छुट्टी का भी सर्वाधिक लाभ इसी फिल्म को मिलने के आसार हैं। अनुमान के मुताबिक आज यह फिल्म  8.73 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि TJMM के आगे रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे कहां तक जा पाती है।
RRR: 'आरआरआर' की टीम को ऑस्कर अवॉर्ड में नहीं मिली थी फ्री एंट्री, राजामौली ने लाखों रुपये में खरीदी थी एक सीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed