फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले साल ईद पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की यह फिल्म, निर्माताओं ने किया बड़ा धमाका करने का वादा

Mon, 21 Sep 2020 12:24 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Sep 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
satyamev jayate 2 john Abraham film release on 12 may 2021
सत्यमेव जयते 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के रिलीज की तारीख की घोषणा इसके निर्माताओं ने कर दी है। इस बार इस फिल्म में जॉन अब्राहम इस सीरीज के पहले भाग से भी ज्यादा एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी ने इस फिल्म की पटकथा पर लॉकडाउन भर काम किया है और उसे और भी ज्यादा रोचक बनाने के लिए खूब ड्रामा और डायलॉगबाजी डालने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी इस बार लखनऊ की होगी जिसमें जॉन अब्राहम का किरदार भ्रष्टाचार से लड़ता हुआ नजर आएगा।

satyamev jayate 2 john Abraham film release on 12 may 2021
जॉन अब्राहम, मिलाप जावेरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्देशक मिलाप जावेरी ने बताया कि उन्होंने रचनात्मक तौर पर इस फिल्म की पटकथा को बदलकर लखनऊ पहुंचा दिया है जिससे कि उन्हें और भी ज्यादा भीड़भाड़ वाला माहौल मिल सके। इस फिल्म को वह दर्शकों के लिए बड़े पैमाने पर बनाने की कोशिश में हैं। मिलाप का कहना है कि फिल्म में जॉन पहले से भी ज्यादा एक्शन करते हुए नजर आएंगे और वह कुछ ऐसा होगा जैसा उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया है। फिल्म की अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भी अपने अभिनय के नाटकीय अंदाज से दर्शकों को चकित कर देंगी।

satyamev jayate 2 john Abraham film release on 12 may 2021
जॉन अब्राहम, मिलाप जावेरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए मिलाप कहते हैं कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए ईद सबसे बढ़िया मौका है। फिल्म के निर्माताओं का आभार जताते हुए मिलाप ने कहा के भूषण कुमार, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने उन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है तो वह दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। वह 12 मई 2021 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
satyamev jayate 2 john Abraham film release on 12 may 2021
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने इस फिल्म के बारे में कहा, 'सत्यमेव जयते सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी बहुत पसंद आई थी। तब से ही जॉन देश के एक एक्शन हीरो बन गए हैं। निखिल और मैंने तब ही इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का विचार किया था। जाहिर है कि दूसरे भाग से दर्शकों को और भी ज्यादा आशाएं होंगी। मिलाप ने इसकी पटकथा को बहुत अच्छे से लिखा है जो दर्शकों को जोड़ने में कामयाब रहेगी। इसलिए, हमने इस फिल्म को अगले साल ईद जैसे त्यौहार के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है।'

विज्ञापन
satyamev jayate 2 john Abraham film release on 12 may 2021
जॉन अब्राहम - फोटो : टी सीरीज

बता दें कि वर्ष 2018 में रिलीज हुई इस सीरीज की पहली फिल्म को समीक्षकों से तो मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया था। फिल्म के मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ इस फिल्म में आयशा शर्मा, मनोज बाजपेयी, अमृता खानविलकर और मनीष चौधरी अहम भूमिकाओं में हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म का मुकाबला अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed