{"_id":"5c690568bdec223c5d7e3bcc","slug":"saumya-tandon-reveal-her-baby-boy-name-after-1-month-of-delivery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सौम्या टंडन ने बेटे का रखा 'लड़कियों वाला नाम', मां बनने के एक महीने बाद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सौम्या टंडन ने बेटे का रखा 'लड़कियों वाला नाम', मां बनने के एक महीने बाद किया खुलासा
टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से फेमस होने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया । सौम्या के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छा गई थीं । अब सौम्या ने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।
2 of 5
saumya tandon
मां बनने के बाद सौम्या ने सोशल मीडिया यूजर से उनके बेटे का नाम सजेस्ट करने को कहा था। इसके बाद अब उन्होंने अपने बेटे का नाम चुन लिया है । एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सौम्या टंडन ने बतया, 'मैंने अपने बेटे का नाम Miran रखा है ।'
3 of 5
Saumya Tandon
सौम्या आगे कहती हैं, 'ये नाम लड़कियों का होता है इसलिए मैंने इसमें एक a जोड़ दिया है । अब मेरे बेटे का नाम Miraan Tandon Singh (मिरान टंडन सिंह) है । इस नाम का मतलब होता है, राजाओं का राजा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौम्या टंडन
सौम्या ने आगे कहा, 'मुझे अलग सा नाम चाहिए था । सबसे ज्यादा शौर्या नाम के सजेशन मिले, जो मेरे और मेरे पति सौरभ के नाम से मिलकर बनता । लेकिन यूनीक नेम की वजह से मैंने मिरान को फाइनल किया है । उन्हें इस नाम का सजेशन सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया है ।'
विज्ञापन
5 of 5
saumya tandon
इस खूबसूरत नाम की सलाह के बदले सौम्या उन्हें एक शानदार गिफ्ट भेजने की प्लानिंग कर रही हैं । बता दें कि सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी । उन्होंने लिखा था, 'आज मैं जादूगर की तरह फील कर रही हूं. ऐसा लग रहा है कि मैं एक सुपरहीरो बन गई हूं । मैं प्रेग्नेंट हूं । मैं हर लम्हा जीने की कोशिश कर रही हूं ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।