फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खाकी के हर रोल में कामयाब दिखे इफ्तेखार, इन 10 किरदारों ने दिलाई दुनिया भर में पहचान

Thu, 05 Mar 2020 02:29 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 05 Mar 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Sayedna Iftekhar Ahmed Sharif best bollywood roles includes police officer Character
Iftekhar - फोटो : file photo

मशहूर अभिनेता इफ्तेखार आज होते तो 100 साल के होते। पिछली 22 फरवरी को उनकी सौवीं जयंती थी। लेकिन हिंदी सिनेमा में कम लोगों ने ही उन्हें याद किया। फिल्म निर्देशक अभिषेक चौबे उन्हें अपना पसंदीदा अभिनेता आज भी मानते हैं। इफ्तेखार को खासतौर से पुलिस अफसर के किरदारों के लिए जाना जाता है। कम लोग ही जानते होंगे कि इफ्तेखार शुरुआत में अभिनेता  बनना ही नहीं चाहते थे। वह तो गायक बनने मुंबई पहुंचे थे। 22 फरवरी 1920 को जन्मे इफ्तेखार का निधन 4 मार्च 1995 को हुआ। आइए आज बताते हैं आपको इफ्तेखार के निभाए 10 दमदार किरदार।

Sayedna Iftekhar Ahmed Sharif best bollywood roles includes police officer Character
Iftekhar movie - फोटो : file photo

संगम (1964)
राजकपूर, राजेन्द्र कुमार और वैजयंती माला अभिनीत इस फिल्म में इफ्तेखार संजीदा किरदार में नजर आए। संगम में उन्होंने भारतीय वायु सेना के अफसर का किरदार निभाया था।  यह राजकपूर की पहली रंगीन फिल्म थी। यह फिल्म उस जमाने में हिट साबित हुई और आज की क्लासिक फिल्मों में शुमार है।

Sayedna Iftekhar Ahmed Sharif best bollywood roles includes police officer Character
shaheed

शहीद (1965)
मनोज कुमार अभिनीत यह फिल्म आज भी याद की जाती है। फिल्म में मनोज कुमार ने शहीद भगत सिंह का किरदार अदा किया था। वहीं इफ्तेखार लाहौर के  पब्लिक प्रासीक्यूटर (सार्वजानिक अभियोक्ता) बने नजर आए। किसी भी कलाकार का सपना होता है वह ऐसी फिल्म का किसी भी तरह बस हिस्सा बन जाए लेकिन इफ्तेखार ना सिर्फ इसका हिस्सा बने बल्कि उन्होंने अपनी कानूनी दांव पेंच और दलीलों से दर्शकों का ध्यान भी अपनी ओर खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sayedna Iftekhar Ahmed Sharif best bollywood roles includes police officer Character
iftekhar - फोटो : file photo

माया (1967)
इफ्तेखार हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में एक हैं जो सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि अंग्रेजी टीवी सीरीज और फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने 1967 में अमेरिकन टीवी सीरीज माया में अभिनय किया। यह प्रोजेक्ट अपने में खास रहा जिसके बाद है उनकी गिनती अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं में की जाने लगी।

विज्ञापन
Sayedna Iftekhar Ahmed Sharif best bollywood roles includes police officer Character
इत्तेफाक (1969) - फोटो : सोशल मीडिया

इत्तेफाक (1969)
इस फिल्म में इफ्तेखार को पुलिस अफसर के किरदार में देखा गया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई और देखते ही देखते इफ्तेखार की छवि एक पुलिस अफसर की बन गई। यह एक संस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसे यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था। फिल्म में राजेश खन्ना और नंदा मुख्य किरदार में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed