फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 13 दिन बाद सामने आई दिलीप कुमार की नातिन की तस्वीर

Sat, 23 Mar 2019 05:39 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Mar 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Sayesha Saigal shared honeymoon pictures with husband Arya
Sayesha Saigal Arya - फोटो : instagram

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की नातिन सायशा सहगल (Sayesha Saigal) ने हाल ही में साउथ एक्टर आर्या के साथ शादी के बंधन में बंधी है। शादी के बाद इन दोनों ने ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया और अब यह दोनों इन दिनों हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। यह दोनों हनीमून पर किस जगह गए हैं इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। हनीमून की तस्वीरों को सायशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Sayesha Saigal shared honeymoon pictures with husband Arya
Sayesha Saigal - फोटो : instagram

इन तस्वीरों में सायशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सायशा ने बताया कि यह तस्वीरें उनके पति आर्या ने खींची हैं। एक तस्वीर में सायशा हाथ में चाय का कप पकड़ी हुई हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में खुले आसमान में बैठी हुई है। दोनों ही तस्वीरों में सायशा सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों में सायशा के साथ आर्या नजर नहीं आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Soaking in the sun with my love! ☀️ Pic courtesy- #Husband @aryaoffl 😘😘 #honeymoon#love#holidaytime#takingabreak#chilling#loveofmylife#forever#instaphoto

A post shared by Sayyeshaa (@sayyeshaa) on

Sayesha Saigal shared honeymoon pictures with husband Arya
Sayyeshaa Saigal Arya Sangeet - फोटो : instagram

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और दिलीप कुमार की नातिन सायशा ने 10 मार्च को एक्टर आर्या से शादी की थी। इसके बाद सायशा और आर्या ने चेन्नई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। खास बात यह है कि शादी और रिसेप्शन दोनों में ही यह न्यूलीवेड कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। सायशा अभी सिर्फ 21 साल की हैं वहीं तमिल एक्टर आर्या 38 साल के हैं। दोनों की उम्र के बीच 17 साल का अंतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sayesha Saigal shared honeymoon pictures with husband Arya
Sayesha Saigal - फोटो : social media

सायशा ने टॉलीवुड के साथ बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। वो फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन के साथ नजर आ चुकी हैं। सायशा की शादी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई। सायशा ने शादी में रेड जोड़ा पहना। वहीं आर्या ब्लैक शेरवानी में नजर आए थे। शादी की रस्मों के दौरान रिंग सेरेमनी, जयमाल और केक भी किया काटा गया। शादी से पहले सायशा और आर्या की संगीत सेरेमनी हुई थी।

विज्ञापन
Sayesha Saigal shared honeymoon pictures with husband Arya
Sayyeshaa Saigal Arya - फोटो : instagram

इस सेरेमनी की भी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। संगीत सेरेमनी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस खास मौके पर लव बर्ड सायशा और आर्या ने एक ही रंग के कपड़े पहने हुए थे। यहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलिब्रिटी संजय दत्त और आदित्य पंचोली भी पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed