निर्देशक हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब तीन साल के बाद हंसल मेहता स्कैम सीरीज की दूसरी किस्त 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' लेकर आए हैं। लेकिन इस बार हंसल मेहता ने इस सीरीज का निर्देशन नहीं किया। बल्कि इस सीरीज का निर्देशन तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को लेकर 'सांड की आंख' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके तुषार हीरानंदानी ने किया है। तुषार को इस सीरीज का निर्देशन कैसे मिला, इसका भी दिलचस्प किस्सा है।
Scam 2003 Interview: ‘सांड की आंख’ के निर्देशक का फिर सही लगा निशाना, हंसल बोले- किताब पढ़ने की कोई जरूरत नहीं
निर्देशक तुषार हीरानंदानी मानते हैं कि कर्म का फल जरूर मिलता है। वह कहते हैं, 'हंसल मेहता की वेब सीरीज 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' जब आई तो मुझे बहुत पसंद आई थी। यह मेरा सबसे पसंदीदा सीरीज है। मेरी हंसल मेहता से पहले कोई जान पहचान नहीं थी। सीरीज देखने के बाद मैंने उनको फोन करके बधाई दी। उस रात मैंने फिर अपनी पत्नी के साथ पूरी सीरीज दोबारा देखी और हंसल मेहता को फिर बधाई दिया। इस सीरीज का मुझ पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि सीरीज के हर डिपार्टमेंट से जुड़े लोगों को फोन करके बधाई देता था। हंसल मेहता खुद अपने नजदीकियों से इस बात की चर्चा करते रहते थे कि तुषार ने सबसे पहले फोन करके बधाई दी।'
इसे भी पढ़ें- Leena Chandavarkar: जब 20 साल छोटी लीना से शादी के लिए धरने पर बैठ गए किशोर, फिर एक गाने से पिता को मना लिया
इस दौरान तुषार हीरानंदानी और हंसल मेहता के बीच इतनी बार बातचीत हो चुकी थी कि उनके बीच अच्छी जान पहचान हो गई थी। तुषार हीरानंदानी कहते हैं, 'एक दिन मेरे मित्र शाद रंधावा का फोन कि स्कैम 2 की प्लानिंग चल रही है, क्या आप हंसल सर बात करेंगे कि मुझे सीरीज में काम दें? मैंने हंसल मेहता को शाद रंधावा के काम के लिए फोन किया, तो हंसल सर ने मुझसे पूछा कि तुम क्या कर रहे हो ? मैंने कहा कि राजकुमार की एक फिल्म 'श्री' कर रहा हूं। उन्होंने सामने से कहा कि अभी उस फिल्म में समय है। फिर पूछे और कोई शो साइन किया है, मैंने कहा कि नहीं, अभी तो फ्री घर पर बैठा हूं । वह बोले कि पांच मिनट में फोन कर रहा हूं और हंसल सर ने पांच मिनट के बाद फोन करके बताया कि यह सीरीज तुम कर रहे हो। इसे कहते हैं कर्म, जब आप किसी और के बारे में सोचते हैं तो कर्म आपके बारे में सोचता है। मुझे तो उम्मीद ही नहीं थी कि ऐसे अचानक मुझे इस सीरीज को निर्देशित करने की जिम्मेदारी मिल जाएगी।'
यह सीरीज सीरीज संजय सिंह की किताब 'तेलगी स्कैम: रिपोर्टर की डायरी' से इंस्पायर्ड है। तुषार हीरानंदानी कहते हैं, 'हंसल सर ने मुझे कहा कि तुम्हें किताब पढ़ने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह स्क्रिप्ट फालो करना है। हंसल मेहता ने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया और मेरी भी जिम्मेदारी थी कि उनकी अपेक्षाओ पर खरा उतर सकूं। मुकेश छाबड़ा और हंसल मेहता ने कलाकारों का चयन कर लिया था। मेरा इसमें कोई भी रिसर्च वर्क नहीं था। बस मुझे सेट पर जाकर शूटिंग करनी थी। इस सीरीज की शूटिंग हमने महाराष्ट्र के अलग - अलग लोकेशन पर पूरे 100 दिनों तक शूटिंग की। इस सीरीज को बनाने में काफी मेहनत लगी, लेकिन मेहनत का फल हमेशा मीठा ही होता है। हंसल ने पूरी खुली छूट दे रखी थी।'
वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' 1 सितंबर 2023 को सोनी लीव पर स्ट्रीम होंगी । वहीं तुषार हिरानंदानी फिल्म 'श्री' की भी शूटिंग पूरी कर ली है। पहले यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होंगी, लेकिन अभी तक तक दिसंबर में किस तारीख को रिलीज होगी, यह फाइनल नहीं है। यह फिल्म आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के एक छोटे से गांव सीतारामपुरम के रहने वाले श्रीकांत बोला की बायोपिक हैं । श्रीकांत बोला जन्म से ही नेत्रहीन हैं। लेकिन अपनी इस कमी को श्रीकांत ने कमजोरी नहीं बनने दिया और कामयाबी की नई इबारत लिखी। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रीकांत बोला की भूमिका में नजर आएंगे।