सब्सक्राइब करें

Scam Based Movies: स्कैम पर आधारित इन फिल्मों को देखकर चकरा जाएगा सिर, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Scam Based Bollywood Movies like special 26 raid rang de basanti available on ott zee5 voot netflix disney plus hotstar
स्कैम पर बनी हैं यह बॉलीवुड फिल्में - फोटो : social media

भारत को जुगाड़बाजी का देश भी कहा जा सकता है। हम लोग मुश्किल से मुश्किल काम  का भी जुगाड़ करके उसको आसान बनाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। कई बार इसी जुगाड़बाजी के चक्कर में, हम जैसे लोग घोटाले तक कर जाते हैं। उन घोटालों से न केवल हमारी प्रतिष्ठा को, बल्कि देश को भी भारी नुकसान झेलना पड़ता है। कोई भी घोटालों में फंसना पसंद नहीं करता, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि हम उनके बारे में पढ़ना या सुनना पसंद करते हैं। बर्शते इसमें दूसरे शामिल हों हम नहीं। भले ही हम उन लोगों के लिए दुख जताएं, जिनके साथ यह घोटाले होते हैं, लेकिन फिर भी हम इसके बारे में जानने और सुनने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। जब इन घोटालों को फिल्मी रूप दे दिया जाता है, तब इसकी कहानी और दिलचस्प हो जाती है। आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए घोटालों पर बनी बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें आप वूट, नेटफ्लिक्स, जी5 और डिज्नी+हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 

Scam Based Bollywood Movies like special 26 raid rang de basanti available on ott zee5 voot netflix disney plus hotstar
अक्षय कुमार फिल्म स्पेशल 26 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम- स्पेशल 26
प्लेटफॉर्म- वूट
'स्पेशल 26' कथित तौर पर कुछ ठगों के अवैध कारनामों से प्रेरित है, जो खुद को आईटी ऑफिसर बताते थे। वह जगह-जगह जाकर आईटी वालो की तरह ही रेड करते थे। फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Scam Based Bollywood Movies like special 26 raid rang de basanti available on ott zee5 voot netflix disney plus hotstar
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन

फिल्म का नाम- रेड
प्लेटफॉर्म- डिज्नी+हॉटस्टार
यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें आईटी टीम एक पॉलिटीशियन के घर छापेमारी करने जाती है और वहां उसे बहुत सी अवैध संपत्ति मिलती है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scam Based Bollywood Movies like special 26 raid rang de basanti available on ott zee5 voot netflix disney plus hotstar
रंग दे बसंती - फोटो : Social Media

फिल्म का नाम- रंग दे बसंती
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
इस फिल्म की कहानी सरकार द्वारा ऐसे एमआईजी जेट्स को मंजूरी देने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें कुछ खराबी होती है। फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Scam Based Bollywood Movies like special 26 raid rang de basanti available on ott zee5 voot netflix disney plus hotstar
बंटी और बबली फिल्म का पोस्टर

फिल्म का नाम-  बंटी और बबली
प्लेटफॉर्म- एप्पल टीवी
'बंटी और बबली' एक फिक्शन स्टोरी है, जो एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। यह कपल किसी भी चीज के जरिए लोगों को ठग लेते हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed