अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी', 'बोले चूड़ियां' और 'नूरानी चेहरा' जैसी फिल्में जहां रिलीज के कतार में हैं। वहीं उनकी आगामी फिल्म 'सेक्शन 108' का टीजर रविवार की रात फिल्म के मेकर ने लांच करके इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी। इस फिल्म को हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक - निर्देशक अनीस बज्मी प्रस्तुत कर रहे हैं, तो वही रशिक खान की यह बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। इस फिल्म के टीजर लांच के अवसर पर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मैंने कुछ गलत फिल्में चुन ली थी, लेकिन अब अपनी गलती सुधार कर अच्छी फिल्में करूंगा।
Section 108 Teaser : अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बोले नवाज, अब गलती सुधार कर अच्छी फिल्में करूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन देखा गया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद ही फिल्म का टीजर और ट्रेलर लांच किया जाता है। लेकिन अभी फिल्म 'सेक्शन 108' की पूरी शूटिंग हुई भी नहीं है कि फिल्म का टीजर लांच करके फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। फिल्म 'सेक्शन 108' को प्रस्तुत कर रहे हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक - निर्देशक अनीस बज्मी ने कहां, 'मुझे इस फिल्म का कांसेप्ट बहुत अच्छा लगा, इसलिए इस फिल्म से जुड़ा हूं। मुझे उम्मीद है कि यह लोग अच्छी फिल्म बनाएंगे।'
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रेजिना कैसेंड्रा फिल्म 'सेक्शन 108' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। रेजिना कैसेंड्रा ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से की। वह 'रॉकेट बॉयज', 'फर्जी', 'जाबांज हिंदुस्तान के ' जैसे लोकप्रिय सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म के निर्देशक रशिक खान कहते हैं, 'रेजिना कैसेंड्रा की सीरीज मैंने 'जांबाज हिंदुस्तान के' देखी थी, वह सीरीज देखकर मैंने रेजिना का चयन इस फिल्म के लिए किया।' बता दें कि फिल्म 'सेक्शन 108' की शूटिंग अभी एक ही दिन हुई है और इस फिल्म का टीजर लांच करके फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की गई। यह फिल्म अगले साल 2 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Yash-Radhika: यश ने परिवार के साथ संपन्न की 'वरमहालक्ष्मी पूजा', बच्चों संग ट्रेडिशनल आउटफिट में की ट्विनिंग