अभिनेता अक्षय खन्ना और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म सेक्शन 375 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कोर्ट ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन मनीष गुप्ता ने किया है। इस फिल्म की कहानी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी शख्सियत और एक यौन उत्पीड़न झेल रही पीड़िता के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में निर्देशक मनीष गुप्ता ने खुलासा किया है कि सेक्शन 375 की कहानी बॉलीवुड अभिनेता शाइनी आहूजा के केस से प्रेरित है।
डायरेक्टर का बड़ा ख़ुलासा, इस अभिनेता के दुष्कर्म केस से प्रेरित है फिल्म 'सेक्शन 375'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में मनीष गुप्ता ने अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने फिल्म सेक्शन 375 के अलावा यौन उत्पीड़न जैसे मुद्दे पर भी बात की। मनीष गुप्ता ने खुलासा किया है कि उनकी फिल्म सेक्शन 375 अभिनेता शाइनी आहूजा के दुष्कर्म केस मामले से प्रेरित है। गौरतलब है कि शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस आरोप में शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा भी हो गए।
मनीष गुप्ता ने इंटरव्यू में कहा- 'ये फिल्म पूरी तरह शाइनी आहूजा के केस से प्रेरित है क्योंकि मैं निजी तौर पर शाइनी को जानती हूं। ये साल 2009 की बात है जब मैं उनको लेकर फिल्म बनाने की सोच रहा था। इस सिलसिले में मैं उनकी पत्नी से मिलने उनके घर जाता रहता था क्योंकि उनकी पत्नी ही उनका सारा काम देखती थी। इस दौरान मैंने देखा शाइनी आहूजा के घर में एक यंग नौकरानी काम करती है।'
मनीष आगे बताते हैं- 'एक शाम मैंने सुना कि शाइनी आहूजा को एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये सुनकर मैं हैरान रह गया। मैंने तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंचा और डीसीपी के बात की, जिसने मुझे बताया कि शाइनी और नौकारी के बीच संबंध थे लेकिन ये साबित नहीं हो पा रहा है कि ये आपसी सहमति से हुए थे या फिर जबरदस्ती। वहीं इस घटना के कुछ दिन बात जब मैं शाइनी आहूजा की पत्नी से मिला तो उन्होंने बताया कि डीएनए रिपोर्ट को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।'
मनीष गुप्ता ने आगे कहा- 'शाइनी आहूजा का करियर तबाह हो गया, जमानत पर जेल से चार-पांच महीने बाद आने के बाद उनकी छवि खराब हो चुकी थी। अगर आप रेप जैसे मामले में आरोपी घोषित हो जाते हैं तो कोई भी आपके साथ काम नहीं करेगा। पूरे परिवार की छवि खराब हो जाती है। इसके अलावा मनीष गुप्ता ने शाइनी आहूजा को लेकर और भी कई खुलासे किए।' आपको बता दें कि साल 2009 में घरेलू नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया और कई चौंकाने वाले खुलासे किए। ये मामला इतना बढ़ा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री शर्मसार हो गई। रेप केस में शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा भी हो गए।
पढ़ें: नौकरानी से रेप के मामले में इस एक्टर को खानी पड़ी थी जेल की हवा, अब नहीं मिल रहा कोई काम