{"_id":"6113f5ac8ebc3e5e9c269d55","slug":"sedition-case-kangana-ranaut-didn-t-get-relief-from-bombay-high-court-hearing-adjourned-till-september-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजद्रोह मामला: कंगना रणौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, 13 सितंबर तक के लिए टली सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजद्रोह मामला: कंगना रणौत को बॉम्बे हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, 13 सितंबर तक के लिए टली सुनवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रणौत फिल्मों के अलावा और भी दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो कानूनी मामलों को लेकर भी सुर्खियों में थीं। लेकिन अब लग रहा है कि कंगना की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। अब खबर है कि मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज देशद्रोह मामले को रद्द कराने के लिए कंगना रणौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनकी याचिका बुधवार को सुनवाई हुई तो कोर्ट ने 13 सितंबर की अगली तारीख दे दी। कंगना रणौत द्वारा किसान आंदोलन के दौरान किए गए ट्वीट को लेकर काफी बवाल मचा था। कंगना के इन्हीं ट्वीट्स के कारण मुंबई के रहने वाले मुन्नावराली ने एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया था।
खबरों के मुताबिक, मुन्नवराली द्वारा पहले शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था, लेकिन जब बांद्रा मजिस्ट्रेट ने इस मामले में दखल दिया, तब जाकर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter
मुन्नावराली ने अपने बयान में कंगना के ट्वीट का हवाला दिया था जिसमें अभिनेत्री ने लिखा था, 'उन लोगों ने मराठा गौरव पर एक भी फिल्म नहीं बनाई। इस्लाम के नियंत्रण वाली इस इंडस्ट्री में मैंने अपनी जिंदगी और करियर खतरे में डाला है। मैंने शिवाजी और लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाई है।' मुन्नावराली का कहना था कि इस तरह के ट्वीट कर कंगना साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही हैं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसके बाद कथित तौर पर दो समुदायों के बीच विवाद और सामाजिक द्वेष बढ़ाने, कलाकारों को धार्मिक आधार पर बांटने के आरोप में कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ 17 अक्टूबर 2020 को मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 153ए (अलग-अलग धार्मिक, जातीय समूहों में द्वेष को बढ़ावा देना), धारा-295 ए (जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काना) और धारा-124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में पुलिस द्वारा कई बार कंगना को नोटिस दिया गया। ताकि वह अपना बयान दर्ज करा सकें, लेकिन कई दिनों तक एक्ट्रेस इस नोटिस को टालती रहीं और वह अपना बयान दर्ज कराने स्टेशन नहीं पहुंची। इसी बीच जब कंगना को लगा कि बयान न दर्ज कराने को लेकर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है, तो उन्होंने कोर्ट में अंतरिम जमानत की अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। जबकि, कोर्ट ने आदेश दिया था कि एक्ट्रेस और उनकी बहन को 8 जनवरी को अपना बयान दर्ज कराएं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।