सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: सोफिया हयात ने सलमान खान को बताया बकवास, बोलीं, करण जौहर हैं बेहतरीन होस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 11 Aug 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Sofia Hayat tells Salman Khan is not a good host for bigg boss says Karan Johar is best host
सोफिया हयात और सलमान खान - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस सोफिया हयात का कहना है कि अब सलमान खान को बिग बॉस के होस्ट से रिटायर हो जाना चाहिए। उनके मुताबिक सलमान खान शो को होस्ट करते हुए ओवर रिएक्ट करते हैं। आपको बता दें कि साल 2013 में सोफिया हयात बिग बॉस सीजन 7 की पार्टीसिपेंट रह चुकी हैं। उस दौरान बिग बॉस शो के उस सीजन में वे काफी लोकप्रिय हुई थीं। सोफिया ने उस समय शो को काफी मसाला भी दिया था। अब साल 2021 में सोफिया का सलमान की होस्टिंग पर तंज कसता ये बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। उनका यह तक कहना है कि सलमान को ये शो अब क्विट कर देना चाहिए। उनकी जगह इस शो की होस्टिंग करण जौहर को संभालनी चाहिए। आपको बता दें कि सोफिया हयात बिग बॉस के अलावा और भी कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। वे सुपरडूड और कॉमेडी नाइट्स बचाओ में कई बार दिख चुकी हैं। 

Trending Videos
Sofia Hayat tells Salman Khan is not a good host for bigg boss says Karan Johar is best host
सलमान खान - फोटो : Instagram

सोफिया का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। उनके मुताबिक अब समय आ गया है कि सलमान खान को इस शो से छुट्टी ले लेनी चाहिए। उनका कहना है कि सलमान खान का ऑरा कमजोर हो गया है। वे इतने मजबूत नहीं रहे, जितना पहले दिखते थे। वे शो में अक्सर ओवर रिएक्ट करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sofia Hayat tells Salman Khan is not a good host for bigg boss says Karan Johar is best host
करण जौहर - फोटो : file photo

सोफिया का कहना है कि इस शो के लिए करण जौहर सबसे परफेक्ट हैं। उनकी वकालत करते हुए सोफिया कहती हैं - "करण जौहर को बिग बॉस को होस्ट करते देखना काफी दिलचस्प रहेगा। करण को ये पता है कि उन्हें कैसे लोगों के सामने खुद को प्रेजेंट करना है। होस्टिंग में करण और सलमान खान की कोई तुलना नहीं है।"

Sofia Hayat tells Salman Khan is not a good host for bigg boss says Karan Johar is best host
d - फोटो : getty images

सोफिया के अनुसार करण जौहर को बिग बॉस के आने वाले सीजन में होस्टिंग की कमान संभालनी चाहिए। सोफिया ने ये भी कहा - "अगर करण इस शो के होस्ट बनते हैं तो मैं दोबारा शो का हिस्सा बनना पसंद करूंगी।"

विज्ञापन
Sofia Hayat tells Salman Khan is not a good host for bigg boss says Karan Johar is best host
सोफिया हयात - फोटो : Instagram/sofiahayat

आगे वे कहती हैं कि अगर सलमान खान इस शो को होस्ट करते रहेंगे, तो वे इस शो का हिस्सा कभी भी बनना पसंद नहीं करेंगी। सोफिया कहती हैं - "मैं अक्सर अपने खाली समय में अपने बिग बॉस के एपिसोड्स को देखती हूं।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed