{"_id":"6113d09a8ebc3e7b3357a2a5","slug":"shershaah-release-time-when-where-and-how-you-can-watch-siddharth-malhotra-kiara-advani-film-shershaah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shershaah Release Time: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shershaah Release Time: जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म शेरशाह का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कारगिल युद्ध पर बनी इस फिल्म में फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा रहे हैं। शेरशाह में परमवीर चक्र से सम्मानित विक्रम बत्रा की कहानी बताई गई है। विक्रम बत्रा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ देशभक्ति से भरे डायलॉग्स बोलते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा है शेरशाह फिल्म कहां और कब देख सकते हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की अप्कमिंग फिल्म 'शेरशाह' अब सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी।
फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म कैप्टन बत्रा की शौर्य गाथा है। कैप्टन वॉर के दौरान पाकिस्तानी घुसपैठियों के चंगुल से भारत के इलाकों को बचाने में शहीद हो गए थे। उन्हें अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
2 of 5
शेरशाह
- फोटो : शेरशाह
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म 'शेरशाह' को हमने बहुत बड़े कैनवास पर बनाया है।
3 of 5
शेरशाह फिल्म का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म को लेकर फिल्म की टीम काफी उत्साहित है, जहां इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्मों के ट्रेलर को दमदार रिस्पांस मिल रहा है। अब तक फिल्म के दो गानों को रिलीज किया गया है। जिनमें 'रातां लाबियां' और 'रांझा' शामिल है। इन दोनों गानों को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। देखना होगा कल रिलिज होने वाली इस फिल्म को दर्शक किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शेरशाह
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बता दें कि बीते रोज मुंबई में इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस खास स्क्रीनिंग में बॉलीवुड कई बड़े सितारे पहुंचे थे जहां सभी ने मिलकर इस फिल्म को देखा।
विज्ञापन
5 of 5
शेरशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित, शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।