फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बैंडिट क्वीन' में न्यूड सीन कर रातभर रोती थीं सीमा बिस्वास, फिल्म देख मां-बाप बोले- 'बेटी पर गर्व'

Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
seema biswas birthday special bandit queen story share
seema biswas - फोटो : file photo

भारतीय सिनेमा को 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्म देने वालीं सीमा बिस्वास आज अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा का जन्म असम के नालबाड़ी में हुआ था। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। पिता ने बड़ी मुश्किल से उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) भेजा। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे एक्ट्रेस नहीं, लॉ करना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उन्होंने अपने परिवार से कभी पैसे नहीं मांगे।

seema biswas birthday special bandit queen story share
seema biswas - फोटो : file photo

सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर कोई आप की काबिलियत पर इतना भरोसा करें तो उनसे कुछ और मांगना अपराध लगता है इसलिए भत्ते में मिल रहे 750 रुपए में ही महीना निकल जाता था। एक सेब खाकर भी गुजारा कर लेती थी। सीमा ने खुद से वादा किया था कि परिवार से मांगना नहीं बल्कि उन्हें देना ही उनका कर्तव्य है। सीमा काफी समय तक एनएसडी से जुड़ी रहीं। सीमा ने बताया था कि NSD में उन्हें स्मिता पाटिल कहा जाता था। पहली बार सीमा को कांजे नोबूमित्सू के 'रशोमोन' प्ले में एक छोटे से रोल के लिए चुना गया था। 

seema biswas birthday special bandit queen story share
seema biswas - फोटो : bandit queen

बैंडिट क्वीन के निर्देशक शेखर कपूर को सीमा का अनप्रोफेशनल पोर्टफोलियो पसंद आया था। जिसके बाद उन्होंने सीमा को बैंडिट क्वीन के लिए चुना। 1994 में सीमा पहली बार फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से दुनिया के सामने आईं। सीमा ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि आज तक उनके किरदार को कोई नहीं भूल पाया। आज भी लोग उन्हें फूलन देवी के नाम से जानते हैं। फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। जब ये फिल्म उन्हें मिली तो वो फूलन देवी के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। वो किरदार को समझने के लिए फूलन देवी से मिलना चाहती थीं लेकिन फूलन जेल में थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
seema biswas birthday special bandit queen story share
seema biswas - फोटो : file photo

सीमा असम में पली-बढ़ी थीं इसलिए उनकी हिंदी काफी कमजोर थी। वो दिन-रात लाइनों को समझने के लिए सैकड़ों बार रिहर्सल करती थीं। सीमा ने एक इंटरव्यू में अपने इस रोल के बारे में बहुत सी रोचक बातें साझा की थीं। सीमा के अनुसार, फिल्म में कई सारे न्यूड सीन थे। इसके चलते बहुत विवाद हुआ था। विवादों के कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था। फिल्म की रिलीज से पहले काफी बवाल मचा था इसलिए सीमा ने शेखर कपूर से कहा था कि फिल्म से न्यूड सीन को हटा दिया जाए। 

विज्ञापन
seema biswas birthday special bandit queen story share
seema biswas - फोटो : file photo

इस पर शेखर कपूर ने कहा था कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में लोगों की असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए इस सीन को रखना जरूरी है। खबर ये भी थी कि खुद फूलन देवी ने भी इस फिल्म का विरोध किया था। हालांकि बाद में कोर्ट की स्वीकृति के बाद फिल्म रिलीज हुई थी। वहीं सीमा बिस्वास का कहना है कि हॉलीवुड के कई एक्टर्स फिल्म के उस सीन के लिए उनकी बहुत इज्जत करते हैं लेकिन भारत में लोग उन्हें बुरी नजर से देखते हैं। सीमा ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई मराठी, मलयालम, तमिल, पंजाबी, बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed