फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seema Sajdeh: सोहेल खान से तलाक लेने पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, शादी के 24 साल बाद हो रहे हैं अलग

Sun, 28 Aug 2022 11:20 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 28 Aug 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Seema sajdeh talks about her divorce with Sohail khan after 24 years of marriage
सोहेल खान, सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया

सीमा सजदेह शादी के 24 साल बाद अपने पति सोहेल खान से तलाक ले रही हैं। दोनों इस बात की जानकारी पहले ही दे चुके हैं, लेकिन दोनों के रिश्ता टूटने की वजह सामने नहीं आई थी। वहीं, अब सीमा सजदेह ने अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीमा ने इस बात का खुलासा किया है।

Seema sajdeh talks about her divorce with Sohail khan after 24 years of marriage
सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सीमा सजदेह एक इंटरव्यू के दौरान सोहेल खान के साथ अपने तलाक लेने के फैसले को लेकर बात कर रही थी। इस दौरान सीमा ने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी में अब एक ऐसा मुकाम पर पहुंच गई हूं कि मुझे किसी की परवाह नहीं है। मुझे जीवन में आगे बढ़ना है, इसलिए मैंने ये निर्णय लिया है। मेरे बच्चों और परिवार सभी को इस निर्णय के बारे में पता है।'

Seema sajdeh talks about her divorce with Sohail khan after 24 years of marriage
सोहेल खान और सीमा सजदेह - फोटो : फाइल फोटो

इसके आगे सीमा ने कहा, 'मेरे परिवार को यह समझना चाहिए कि मैं अपनी जिंदगी पॉजिटिव एंगल के देख रही हूं। मैंने सारी नेगेटिविटी को पीछे छोड़ दिया है। मैं एक ऐसी जगह पहुंच गई हूं, जहां मुझे किसी चीज की चिंता नहीं है। मेरे लोगों को पता है कि मैं कौन हूं।' ज्ञात हो कि सीमा ने सोशल मीडिया पर भी अपने नाम को बदलकर सीमा किरन सजदेह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seema sajdeh talks about her divorce with Sohail khan after 24 years of marriage
अपने बच्चों के साथ सोहेल खान और सीमा सजदेह - फोटो : सोशल मीडिया

सीमा सजदेह फैशन डिजाइनर हैं। वह नेटफ्लिक्स के शो फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ में नजर आई थीं और अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है। बता दें कि सोहेल खान और सीमा की मुलाकात 1998 में प्यार किया तो डरना क्या के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और उन्होंने भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बेटे निर्वान और योहान हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed