फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: कोविड की चपेट में आईं बंगाली अदाकारा प्रियंका भट्टाचार्जी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 17 May 2021 01:22 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 17 May 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Seemarekha actress Priyanka Bhattacharjee hospitalised due to COVID-19 complications shares photo on instagram
प्रियंका भट्टाचार्जी - फोटो : Insatagram- @priyankabhattacharjeebubly

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अभी भी टला नहीं है बल्कि जारी है। पिछले 25 दिनों में देश में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। रविवार को कोरोना के 3.11 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए, लेकिन एक दिन में हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच हरियाणा, दिल्ली, बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। वहीं, आज रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी लॉन्च की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की। लेकिन इन सबके बीच कोविड 19 हर जगह अपना पैर पसार रहा है। इसकी चपेट में मनोरंजन जगत के सेलेब्स लगातार आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सेलेब्स इसके शिकार हो रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं और उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Seemarekha actress Priyanka Bhattacharjee hospitalised due to COVID-19 complications shares photo on instagram
प्रियंका भट्टाचार्जी - फोटो : Insatagram- @priyankabhattacharjeebubly

अब बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुईं अभिनेत्री प्रियंका भट्टाचार्जी की तबीयत में सुधार हो रहा है। प्रियंका ने भी अस्पताल से एक सेल्फी फोटो साझा की है और आश्वासन दिया है कि वह ठीक हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करते रहने का भी आग्रह किया है। बता दें कि 15 मई को बुखार के चलते एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka bhattacharjee (@priyankabhattacharjeebubly)

Seemarekha actress Priyanka Bhattacharjee hospitalised due to COVID-19 complications shares photo on instagram
प्रियंका भट्टाचार्जी - फोटो : Insatagram- @priyankabhattacharjeebubly

प्रियंका के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से उनकी सेल्फी तस्वीर अपलोड होते ही फैंस जमकर प्रतिक्रिया देने लगे। सभी ने उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता प्रकट की और ख्याल रखने के लिए कहा। साथ ही लोग उनके जल्द से जल्द तंदरुस्त होने के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान उनकी दोस्त श्रीलेखा मित्रा और अभिनेत्री दिब्योज्योति दत्ता के अलावा भी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Seemarekha actress Priyanka Bhattacharjee hospitalised due to COVID-19 complications shares photo on instagram
प्रियंका भट्टाचार्जी - फोटो : Insatagram- @priyankabhattacharjeebubly

प्रियंका का अस्पताल में भर्ती होना एक चौंकाने वाली खबर थी, क्योंकि अभिनेत्री ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था और सब कुछ बिल्कुल सामान्य था। लेकिन वह अचानक बीमार महसूस करने लगीं और 15 मई को उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद माता-पिता ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka bhattacharjee (@priyankabhattacharjeebubly)

विज्ञापन
Seemarekha actress Priyanka Bhattacharjee hospitalised due to COVID-19 complications shares photo on instagram
प्रियंका भट्टाचार्जी - फोटो : Insatagram- @priyankabhattacharjeebubly

प्रियंका भट्टाचार्जी एक चुलबुली मिजाज वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी नाम के बाद बबली लगा रखा है। इसलिए सभी उनसे स्नेह रखते हैं। एक्ट्रेस होने के साथ ही वह एक कॉलेज स्टूडेंट भी हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा और 'सीमारेखा' में नकारात्मक भूमिका निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया। बॉलीवुड फिल्मों के लेकर भी वो चर्चा में थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed