सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Akshay Kumar: टाइगर के साथ चैलेंज करना खिलाड़ी कुमार को पड़ा भारी, पोस्ट साझा कर बोले- रोज हो रही फिजियोथेरेपी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 13 Feb 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
Selfiee Star Akshay kumar thanks Tiger Shroff for challenging him on the sets of Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ का सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे। वहीं, अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से फ्री होकर वॉलीबॉल खेलते हुए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने टाइगर श्रॉफ के लिए एक नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें टाइगर की वजह से अपनी लिमिट्स को आगे बढ़ाना पड़ रहा है।

Trending Videos
Selfiee Star Akshay kumar thanks Tiger Shroff for challenging him on the sets of Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार - टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ के लिए वीडियो साझा करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट नोट लिखा है। अभिनेता ने लिखा, 'डियर टाइगर...मैं कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो लेटर लिखता है। वास्तव में मैं उनमें से हूं जो बिल्कुल नहीं लिखता। लेकिन आज मुझे एक खास बात कहने के लिए ऐसा करने का मन हुआ। 32 साल पहले की बात है जब मैंने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन फिल्म से की थी। इन दशकों में मुझे लगा कि मैंने यह सब किया है। लेकिन हमारी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग के दौरान, सिर्फ 15 दिनों में मुझे लगा रहा है कि मेरा फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से टेस्ट हो चुका है।'

PM Modi: 'रॉकी भाई' और ऋषभ शेट्टी से मिले पीएम मोदी, पुनीत राजकुमार को याद कर साउथ एक्टर्स के लिए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Selfiee Star Akshay kumar thanks Tiger Shroff for challenging him on the sets of Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार - टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने कहा, 'दर्द, चोट, हड्डी टूटना, ये मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। लेकिन किसी भी चीज ने मुझे कभी भी मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर नहीं निकाला, जिस तरह अली अब्बास जफर, उनकी टीम और आपने केवल दो सप्ताह में किया। भाई... रोज फिजियोथेरेपी चल रही है और मैं शिकायत नहीं कर रहा हूं। क्योंकि जीवन का जादू हमेशा कम्फर्ट जोन के बाहर ही होता है। जब हम धक्का देते हैं तो नए दरवाजे खुलते हैं...पहाड़ हिलते हैं। हम इस दुनिया में एक पुश देकर आते हैं... पुश देने से जीवन होता है। मुझे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाने में मजा आ रहा है, खासकर जब यह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो जो उस वर्ष में पैदा हुआ हो, जब मैंने काम करना शुरू किया था।'

Jawan: नयनतारा के बाद 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री, कैमियो रोल में आएंगे नजर

Selfiee Star Akshay kumar thanks Tiger Shroff for challenging him on the sets of Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अभिनेता लिखते हैं, 'तेरे साथ शूट करके बढ़िया फील आ रही है, टाइगर। हम कमाल के स्टंट कर रहे हैं, हम फिटनेस की बात करते हैं, हम वर्कआउट करते हैं और फिर हम वॉलीबॉल खेलते हैं जब तक हम घायल नहीं हो जाते। मैं अपने अंदर बदलाव महसूस करता हूं, मैं अंदर से युवा महसूस करता हूं और फिटनेस का यह उछाल मुझे अहसास करा रहा है कि मेरे जन्म प्रमाण पत्र पर 55 साल की उम्र है। इसलिए मुझे प्रेरित करने, चुनौती देने और अपनी फील्ड में मुझे अच्छा महसूस कराने के लिए टाइगर श्रॉफ धन्यवाद। आपको और बड़े मियां छोटे मियां की पूरी टीम को मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद है। चीयर्स, अक्षय।'

Sid-Kiara Reception: सिड-कियारा के रिसेप्शन का इनसाइड वीडियो आया सामने, साले साहब के साथ जमकर नाचे ‘शेरशाह’

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
Selfiee Star Akshay kumar thanks Tiger Shroff for challenging him on the sets of Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सेल्फी' - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अक्षय और टाइगर की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। वहीं, जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।

Viral Video: राम चरण की एक भूल का पत्नी उपासना ने लिया चुन-चुनकर बदला, दोबारा ऐसी गुस्ताखी नहीं करेंगे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed