फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेटर्स के निर्माता के खिलाफ एक दर्जन और शिकायतें, फिल्म बंधु से पैसे दिलाने की विनती

Sun, 23 Feb 2020 01:22 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 23 Feb 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Setters writer editor sound designer casting director complaints against producer vikash mani
सेटर्स का निर्माता - फोटो : ट्विटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शूट हुई अश्विनी चौधरी निर्देशित फिल्म सेटर्स के निर्माता विकास मणि के खिलाफ करीब एक दर्जन नई शिकायतें उत्तर प्रदेश सरकार की संस्था फिल्म बंधु में दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों में जहां तय मेहनतानों के वायदे के मुताबिक भुगतान न किए जाने की बात कही गई है, वहीं ये भी कहा गया है कि फिल्म के निर्माता न तो फिल्म के तकनीशियनों और कलाकारों के फोन कॉल का जवाब दे रहे हैं और न ही अपने मुंबई स्थित कार्यालय पर उपलब्ध हैं।


 

Setters writer editor sound designer casting director complaints against producer vikash mani
फिल्म के कलाकार और प्रोड्यूसर - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश सरकार की फिल्म नीति के मुताबिक राज्य में शूटिंग करने वाली उन फिल्मों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो किसी तरह का सामाजिक संदेश देती हों, राज्य में फिल्म के रोजगार को बढ़ावा देती हों और राज्य के पर्यटन स्थलों पर लोगों को आने के लिए प्रेरित करती हों। फिल्म बंधु की वेबसाइट पर मौजूद सूचना के मुताबिक राज्य में शूट की गई फिल्मों को आर्थिक सहायता देने के लिए आखिरी बैठक पिछले साल फरवरी में हुई थी जिसमें श्रीदेवी की फिल्म मॉम, अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज समेत कई फिल्मों को आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति की गई।


 
Setters writer editor sound designer casting director complaints against producer vikash mani
ashwini chaudhary - फोटो : ट्विटर

फिल्म बंधु की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली समिति की इस साल की बैठक जल्द प्रस्तावित है। इसकी भनक लगते ही सबसे पहले फिल्म के निर्देशक अश्विनी चौधरी ने फिल्म बंधु को मेल के जरिए शिकायत भेजी कि फिल्म के निर्माता ने अब तक फिल्म के तमाम कलाकारों व तकनीशियनों का भुगतान नहीं किया है। इस बारे में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद तमाम और लोगों ने फिल्म बंधु को मेल के जरिए अपनी शिकायतें भेजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Setters writer editor sound designer casting director complaints against producer vikash mani
फिल्म निर्देशक के साथ कलाकार - फोटो : अमर उजाला

फिल्म के लेखक सिराज अहमद, साउंड डिजाइन सोहेल सांवरी, सहायक निर्देशक रवींद्र सिंह, संपादक माणिक डावर और कास्टिंग निर्देशक जोगी मलंग की फिल्म बंधु को भेजी गई मेल में फिल्म के निर्माता से पूरा भुगतान न मिलने, उनके अपने कार्यालय में उपलब्ध न होने और फोन करने पर जबाव न देने जैसी शिकायतों का उल्लेख है। इन शिकायतों की प्रतिलिपियां अमर उजाला के पास मौजूद हैं। 

मिस डीवा 2020 में हाई स्लिट ड्रेस पहनकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, थम गईं सबकी निगाहें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed