{"_id":"62c53475ae804e3a2018dcab","slug":"sexual-assault-case-supreme-court-refuses-to-cancel-anticipatory-bail-granted-to-actor-producer-vijay-babu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sexual Assault Case: विजय बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत में हस्तक्षेप से किया इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sexual Assault Case: विजय बाबू को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत में हस्तक्षेप से किया इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यौन उत्पीड़न मामले में साउथ अभिनेता विजय बाबू को राहत मिली है। दरअसल, इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने विजय बाबू को हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की और इस दौरान कोर्ट ने इस अग्रिम जमानत में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। साथ ही अभिनेता पर कुछ शर्तें पर भी लगाई हैं।
2 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विजय को केरल हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर हुई थी। केरल सरकार के वकील ने इस याचिक पर जल्द सुनवाई करने का निवेदन भी किया था, जिसके चलते आज यानी 6 जुलाई को इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई में केरल हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए विजय बाबू की अग्रिम जमानत को रद्द करने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने विजय बाबू पर कुछ शर्तें भी लगाई हैं। कोर्ट के विजय बाबू को बिना अनुमति राज्य से बाहर जाने पर रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा कि वह गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे और ना ही अभिनेत्री या इस मामले से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
3 of 4
विजय बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि विजय बाबू पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव कर उसकी पहचान उजागर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अभिनेता के खिलाफ 22 अप्रैल को दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ। महिला विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अभिनेता ने फेसबुक लाइव आकर खुद को निर्दोष बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय बाबू
- फोटो : social media
विजय बाबू ने फेसबुक लाइव में कहा था, 'वह असली शिकार है।' इतना ही नहीं विजय बाबू ने इस दौरान पीड़िता की पहचान का खुलासा भी किया, जो कि एक अपराध है। उस पर एक और मामला भी दर्ज किया गया। गौरतलब है कि अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी विजय बाबू पूछताछ के लिए पुलिस के सामने कई बार पेश हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।