अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' को रिलीज हुए आज छह साल हो गए हैं। 2016 में आई इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हालांकि, 2022 में आई यश की केजीएफ: चैप्टर 2, कमाई के मामले में सलमान खान की 'सुल्तान' से आगे निकल गई है। जी हां, तकरीबन 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने वर्ल्डवाइड 1207 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं 80 करोड़ के बजट में बनी सुल्तान ने 627.82 करोड़ रुपये का करोबार किया था। हालांकि अब भी फिल्म 'सुल्तान' के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड कायम है, जिसे यश भी तोड़ने में नाकामयाब रहे। पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
KGF 2 vs Sultan: सुल्तान से डबल रही केजीएफ की कमाई, फिर भी सलमान खान से क्यों पिछड़े रॉकी भाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले दिन किसने मारी बाजी?
6 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई सुल्तान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं कोरोना महामारी के बाद 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में आई यश की केजीएफ:चैप्टर 2 ने पहले ही दिन हाफ सेंचुरी लगा दी थी। जी हां, प्रशांत नील की फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 53.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।
ओपनिंग वीकएंड का 'सुल्तान' कौन?
ओपनिंग वीकएंड पर सलमान खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ने 180.36 करोड़ रुपये का कारोबार कर रिकॉर्ड बना दिया था। हालांकि केजीएफ: चैप्टर 2 ने सुल्तान को पछाड़ पहले वीकएंड 193.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में:
- केजीएफ: चैप्टर 2- 193.99 करोड़ रुपये
- आरआरआर - 187.31 करोड़ रुपये
- सुल्तान - 180.36 करोड़ रुपये
- वॉर - 166.25 करोड़ रुपये
- भारत - 150.1 करोड़ रुपये
- प्रेम रत्न धन पायो - 129.77 करोड़ रुपये
- बाहुबली 2 - 128 करोड़ रुपये
- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - 123 करोड़ रुपये
- संजू - 120.06 करोड़ रुपये
- टाइगर जिंदा है - 114.93 करोड़ रुपये
- पद्मावत - 114 करोड़ रुपये
- हैप्पी न्यू ईयर - 108.86 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन में भी यश ने मारी बाजी
दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन की बात करें तो यश की फिल्म ने सलमान खान की फिल्म की तुलना में डबल कलेक्शन किया था। जी हां, एक तरफ जहां यश की केजीएफ: चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड 1207 करोड़ रुपये और भारत में 1000.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरी तरफ सुल्तान ने वर्ल्डवाइड 627.82 करोड़ रुपये और भारत में 421.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
यहां सलमान खान के सर सजा ताज
'केजीएफ: चैप्टर 2' ने अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए हैं और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। लेकिन यश अभी भी सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। सलमान खान की 2016 की फिल्म 'सुल्तान', जिसमें अनुष्का शर्मा भी थीं, ने 75 दिनों के भीतर दुनिया भर में 589 करोड़ रुपये (ग्रॉस) कमाए थे। वहीं 'केजीएफ: चैप्टर 2' सिर्फ 583.85 करोड़ रुपये (ग्रॉस) ही कमा पाई है और ऐसे में यह रिकॉर्ड आज भी सलमान खान के नाम है।