फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaakuntalam: अल्लू अर्जुन की बेटी की गैरहाजिरी से बेरौनक हुई ‘शांकुतलम’ की सभा, इस बात पर भावुक हुईं सामंथा

Thu, 06 Apr 2023 09:49 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 06 Apr 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Shaakuntalam Allu Arjun daughter Allu Arha not reached at samantha ruth prabhu dev mohan film press conference
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' से साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बेटी डेब्यू करने जा रही हैं। अल्लू अर्जुन का जन्मदिन शनिवार आठ अप्रैल को है। मुंबई में आयोजित फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा की झलक पाने के लिए मीडिया भी बेताब दिखा। लेकिन, अफसोस कि वह नहीं आईं। अल्लू अरहा को न देखकर यहां पहुंचे लोगों को निराशा भी हुई। हालांकि, फिल्म में शकुंतला बनी सामंथा और दुष्यंत बने अभिनेता देव मोहन ने सभा को खूब सजाने की कोशिश आखिर तक बरकरार रखी।

Shaakuntalam Allu Arjun daughter Allu Arha not reached at samantha ruth prabhu dev mohan film press conference
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'शाकुंतलम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई के मीडियापर्सन को उम्मीद थी कि अल्लू अर्जुन की बेटी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जरूर शामिल होगी। आठ अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अल्लू अरहा की मौजूदगी सरप्राइज हो सकती है। फिल्म 'शाकुंतलम' पराक्रमी राजा दुष्यंत और बेहद खूबसूरत शकुंतला की प्रेम कहानी है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की छह साल की बेटी अल्लू अरहा राजकुमार भरत का किरदार निभा रही हैं।

Love Kills 2 Review: अमरोहा हत्याकांड पर दिल दहला देने वाली डॉक्यु सीरीज, डिसक्वरी+ ने खींची लंबी लकीर

Shaakuntalam Allu Arjun daughter Allu Arha not reached at samantha ruth prabhu dev mohan film press conference
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'यशोदा' के बाद सामंथा प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' दूसरी ऐसी फिल्म है, जो हिंदी में भी डब होकर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के बारे में सामंथा  कहा, 'जब मुझे इस फिल्म का ऑफर आया, पहले तो मैंने मना कर दिया था। मैं तो डिज्नी के शो देखती हूं, वही मेरा फेवरेट जॉनर है। मुझे लगा कि इस तरह का किरदार नहीं निभा पाऊंगी, क्योंकि शकुंतला का किरदार निभाना किसी चुनौती से कम नहीं था। जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि इस किरदार को निभाना चाहिए। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मेरे अंदर आत्मविश्वास आ गया और शकुंतला के किरदार को चुनौती के रूप में लिया।'

Namashi Mithun: 'बैड बॉय' से बॉलीवुड में कदम रखेंगे मिथुन दा के बेटे नमाशी, बोले- यह चुनौती भरा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaakuntalam Allu Arjun daughter Allu Arha not reached at samantha ruth prabhu dev mohan film press conference
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच सामंथा की पहचान वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ और फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के गाने को लेकर है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'यशोदा' में उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। बात जब ‘यशोदा’ की छिड़ी तो सामंथा थोड़ी भावुक नजर आईं। इससे पहले लोगों की नजर उन पर पड़ती, उन्होंने अपने चेहरे का भाव बदल दिया। और, 'शाकुंतलम' की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'यह ऐसी फिल्म है जिससे पूरी फैमिली और बच्चे कनेक्ट करेंगे।'

Filmy Wrap: OTT कंटेंट से सलमान खान नाराज और 'सालार' की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Shaakuntalam Allu Arjun daughter Allu Arha not reached at samantha ruth prabhu dev mohan film press conference
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'शाकुंतलम' के अलावा सामंथा को अमेरिकन वेब सीरीज 'सिटाडेल' का हिंदी संस्करण भी मिला है। इस सीरीज में वह वरुण धवन के साथ के साथ काम कर रही हैं। इस सीरीज के बारे में सामंथा ने कहा, 'सिटाडेल' में बहुत सारे एक्शन सीन है जिसे करना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान काफी मजा भी आया। अक्सर लोग मुझसे पूछते है कि इतना सब करने के बाद मेरे अंदर क्या बदलाव आया, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि मेरे अंदर कुछ बदलाव आया है। मैं आज भी रोज सुबह छह बजे ही सोकर उठ जाती हूं।'

Love Story: अक्षय के प्यार में पागल थीं शिल्पा, लेकिन 'खिलाड़ी' की इस हरकत ने चकनाचूर कर दिया एक्ट्रेस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed