फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu Day 2 Collection: शाबाश मिथु के कलेक्शन में दूसरे दिन सुधार, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर करनी पड़ेगी जद्दोजहद

Sun, 17 Jul 2022 10:26 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 10:26 AM IST
विज्ञापन
shabaash mithu day 2 box office collection update taapsee pannu starrer shabaash mithu mithali raj biopic tanked at box office in second day
शाबाश मिथु - फोटो : @Viacom18Studios/twitter

हमारे देश में क्रिकेट के प्रति दीवानगी की हद देखने को मिलती है, लेकिन हालिया समय में क्रिकेट पर बनी फिल्में दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आ रही हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म '83' और इसके बाद शाहिद की जर्सी भी कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब तापसी पन्नू की 'शाबाश मिथु' का भी बुरा हाल है। दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। जिसके हिसाब से फिल्म को अपना बजट निकालने के लिए भी संघर्ष करना पड़ सकता है।

shabaash mithu day 2 box office collection update taapsee pannu starrer shabaash mithu mithali raj biopic tanked at box office in second day
शाबाश मिथु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खराब मार्केटिंग का पड़ा बुरा असर
तापसी की फिल्म 'शाबाश मिथु' महज क्रिकेट की कहानी नहीं है बल्कि यह एक पारंपरिक रूढ़िवादी परिवार में पैदा हुई बेटी  के संघर्ष की कहानी है। 'शाबाश मिथु' भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक है। जो एक महिला के निजी और पेशेवर जीवन में आई कठिनाइयों को दिखाती है। आज भी हमारे देश में पुरुष वर्चस्व है, चाहे वह बॉलीवुड, राजनीति या फिर क्रिकेट ही क्यों न हो। आज भी हजारों लोग ऐसे हैं जिन्हें शायद ही पता होगा कि मिताली राज कौन हैं। ऐसे में फिल्म का सही तरह से प्रचार न हो पाने का नुकसान भी होता दिख रहा है।

shabaash mithu day 2 box office collection update taapsee pannu starrer shabaash mithu mithali raj biopic tanked at box office in second day
शाबाश मिथु - फोटो : सोशल मीडिया

इतना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन
तापसी पन्नू का अभिनय हर किरदार में दमदार होता है और इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन फिल्म हिट होगी या फ्लॉप ये दर्शकों की पसंद पर ही निर्भर करता है। फिलहाल इस बार क्रिकेटर के रूप में तापसी का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। पहले दिन शुक्रवार को तो फिल्म ने महज 50 करोड़ के आस-पास ही कलेक्शन किया था, वहीं अब दूसरे दिन 'शाबाश मिथु' के कलेक्शन में भले ही कुछ सुधार देखने को मिला है, लेकिन फिर भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी, क्योंकि शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन तकरीबन 70 लाख पर आकर रुक गया जो पहले दिन की तुलना में कुछ ही ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
shabaash mithu day 2 box office collection update taapsee pannu starrer shabaash mithu mithali raj biopic tanked at box office in second day
शाबाश मिट्ठू - फोटो : social media

'शाबाश मिथु' के प्रमोशन के दौरान तापसी ने बताया था कि यह उनके करियर की सबसे महंगी लेकिन किसी भी ए-लिस्टर एक्टर की फीस से भी कम बजट में बनी फिल्म है। जानकारी के मुताबिक, 'शाबाश मिथु' को महज 30 करोड़ के बजट में बनाया गया है, लेकिन इसके हिसाब से भी पहले और दूसरे दी फिल्म का कलेक्शन सही नहीं रहा है। अगर आने वाले दिनों में भी इसके कलेक्शन में गिरावट रही तो एक और क्रिकेट पर बनी फिल्म पर फ्लॉप का ठप्पा लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed