फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mallika Dua: किंग खान के साथ भी काम कर चुकी हैं हंसी-ठिठोली करने वालीं मल्लिका, जानें मशहूर पत्रकार की बेटी का सफर

Sun, 17 Jul 2022 09:45 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Jul 2022 09:45 AM IST
विज्ञापन
Mallika Dua: Know about actress comedian lesser known facts career on her birthday
mallika dua

सोशल मीडिया इस समय एक ऐसी चीज है जिससे दूर रहना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम की इस दुनिया में कई सितारे हैं जिन्होंने इन्हीं माध्यमों से अपने मजेदार कंटेंट से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। इन्हीं में एक हैं मल्लिका दुआ। इंटरनेट पर अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाली मल्लिका दुआ आज यानी 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मल्लिका दुआ एक अभिनेत्री, हास्य कलाकार और लेखिका हैं। वह अपनी ऑन- पॉइंट कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री को 'शिट पीपल से : सरोजिनी नगर' एडिशन के वायरल वीडियो से प्रसिद्धि मिली थी, जिसे दुआ ने अपने आप लिखा, स्टाइल और एक्ट किया था। उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।


 

Mallika Dua: Know about actress comedian lesser known facts career on her birthday
मल्लिका दुआ, विनोद दुआ - फोटो : सोशल मीडिया

जर्नलिस्ट की बेटी हैं मल्लिका
मल्लिका दुआ का जन्म 17 जुलाई, 1989 में मशहूर पत्रकार विनोद दुआ के घर हुआ था। गौरतलब है कि वह आधी-पंजाबी और आधी-तमिल ब्राह्मण हैं। मल्लिका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली से की थी। स्कूलिंग खत्म करने के बाद मल्लिका ने अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट की। दिल्ली में कॉलेज पूरा करने के बाद मल्लिका ने अमेरिका ने फ्रैंकलिन और मार्शल कॉलेज से  थिएटर मेजर का कोर्स भी किया। मल्लिका ने अपना करियर एडवरटाइजिंग मैककेन एरिकसन में एक ट्रेनी के तौर पर शुरू किया था।

Mallika Dua: Know about actress comedian lesser known facts career on her birthday
mallika dua

यहां से शुरू हुआ कॉमेडियन बनने का सफर
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मल्लिका साल 2016 में  में एक फुल टाइम एंटरटेनर बनने के लिए मुंबई चली गई थीं। माया नगरी पहुंचने के एक साल के बाद 2017 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया था। अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाने के साथ ही मल्लिका 'ऑल इंडिया बकचोद' में भी नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें जाने-माने कॉमेडियन अमुक राजा के साथ 'गर्लियापा' के पहले एपिसोड में देखा गया था। मल्लिका दुआ को हम इन वीडियोज के अलावा फिल्म्स और वेब सीरीज में भी देख चुके हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'द ट्रिप' और फिल्म 'हिंदी मीडियम' जैसी फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं मल्लिका को जाकिर खान और हुसैन दलाल के साथ 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज' में भी लोगों को हंसाते देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Dua: Know about actress comedian lesser known facts career on her birthday
mallika dua

किंग खान के साथ भी किया काम
मल्लिका दुआ ने 'द ट्रिप' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद इसके दूसरे पार्ट में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वेब सीरीज में काम कर लोगों के बीच मिली प्रशंसा के बाद उन्हें बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ भी काम करने का मौका मिला था। फिल्म 'जीरो' में मल्लिका ने एक गेस्ट रोल प्ले किया था। मल्लिका ने ‘इंदु की जवानी’ फिल्म में भी काम किया है। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
Mallika Dua: Know about actress comedian lesser known facts career on her birthday
Mallika Dua

महिलाओं के लिए करती हैं काम
मल्लिका महिला सशक्तिकरण को लेकर भी बहुत कुछ करती रहती हैं। इसके कारण भी वह काफी समय तक चर्चाओं में रही थीं। महिलाओं का साथ देने के लिए हमेशा आगे रहने वाली मल्लिका 'मी टू कैंपेन' में भी काफी एक्टिव रही थीं। मल्लिका को हम कई बार लोगों के सामने अपनी बातें रखते हुए देख ही चुके हैं। वह बड़ी बेबाकी से लोगों के सामने अपनी बात रखती हैं और उनका यह अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed