फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu: लीक से हटकर चलने के लिए मशहूर हैं तापसी पन्नू, इन किरदारों से कर चुकी हैं इंप्रेस

Sat, 16 Jul 2022 03:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Jul 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
Shabaash Mithu Film Actress Taapsee Pannu Top 5 Movies From Thappad to Naam Shabana
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा लीक से हटकर चलने के लिए जानी जाती हैं। अपने 9 साल के करियर में तापसी ने तमाम ऐसी भूमिकाएं निभाई हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब तापसी दमदार किरदार के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। तापसी की फिल्म 'शाबाश मिथु' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और कप्तान मिताली राज की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस चुनौतीपूर्ण किरदार से पहले भी तापस कई अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं। आज की रिपोर्ट में हम उनकी ऐसी ही फिल्मों की बात करने जा रहे हैं।

Shabaash Mithu Film Actress Taapsee Pannu Top 5 Movies From Thappad to Naam Shabana
थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया
थप्पड़

साल 2020 में रिलीज हुई तापसी की इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वह आदर्श पत्नी की भूमिका में थीं, लेकिन अपने पति से थप्पड़ खाने के बाद वह उससे तलाक लेने की अर्जी डाल देती है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 30.61 करोड़ की कमाई की थी।

Shabaash Mithu Film Actress Taapsee Pannu Top 5 Movies From Thappad to Naam Shabana
फिल्म सांड की आंख - फोटो : अमर उजाला
सांड की आंख

फिल्म 'सांड की आंख' में तापसी ने प्रकाशी तोमर का किरदार निभाया था। इस चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए उनकी जमकर सराहना हुई थी। फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडनेकर भी नजर आई थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने काम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabaash Mithu Film Actress Taapsee Pannu Top 5 Movies From Thappad to Naam Shabana
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बदला

इस लिस्ट में फिल्म 'बदला' का नाम भी शामिल है। फिल्म में तापसी निगेटिव रोल में नजर आई थीं। इस सस्पेंस थ्रिलर में उनका अलग रूप देखकर फैंस काफी प्रभावित हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर 87.99 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Shabaash Mithu Film Actress Taapsee Pannu Top 5 Movies From Thappad to Naam Shabana
हसीन दिलरुबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हसीन दिलरुबा

यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म थी, जिसका निर्देशन विनिल मैथ्यू ने किया था। फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे, मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इस लव ट्रायएंगल में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले थे। इस फिल्म में अपनी अदाकारी से तापसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed