इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू के काम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं, जिसमें उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब सराहा भी गया है। इस समय वह अपनी आगामी बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन 'मिताली राज' की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है, मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर 20 जून रिलीज किया जाएगा।
Shabaash Mithu Trailer: इस दिन आएगा 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे इसकी पहली झलक
मेकर्स ने किया ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान
तापसी पन्नू अभिनीत और वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 20 जून को रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ साझा की। पोस्ट में वह लिखते हैं, " एक ऐसी विरासत, जिसने जेंटलमैंस के गेम को फिर से परिभाषित किया। एक ऐसी कैप्टन, जो सिर्फ खिलाड़ी नहीं एक इंस्पिरेशन भी हैं। आइए देखते हैं मिताली राज की कहानी, जिसका ट्रेलर 20 जून को रिलीज हो रहा है।"
View this post on Instagram
यह है फिल्म की कहानी
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ''शाबास मिट्ठू'' भारतीय महिला टेस्ट और वनडे टीम की कैप्टन मिताली राज के जीवन पर आधारित है। अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक ऐसी एक लड़की की कहानी है, जो इस जेंटलमैन गेम में बैट के साथ अपने सपने को पूरा करती है। फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन 'मिताली राज' की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस रोल में खुद को ढालने के लिए तापसी पन्नू ने जमकर मेहनत की है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं और इसे प्रिया अवन ने लिखा है। वहीं फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो ने किया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बीते दिन भारतीय क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ महिला बल्लेबाज मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उनका एलान की पोस्ट पर तापसी पन्नू ने उनके योगदान के लिए मिताली को धन्यवाद कहा। तापसी लिखती हैं,"धन्यवाद ही एकलौता शब्द है जो हम सब कह सकते हैं। क्रिकेट के दीवानों के लिए महिला क्रिकेट को मैप पर लाने के लिए धन्यवाद!" इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिताली के सम्मान में एक पोस्ट भी साझा किया था। बता दें कि मिताली राज के जीवन पर बनी यह फिल्म अगले महीने 15 जुलाई को रिलीज होने वाली है।